होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द इस सरकारी पद पर जॉइन करेंगे पत्रकार नीरज भट्ट
जल्द इस सरकारी पद पर जॉइन करेंगे पत्रकार नीरज भट्ट
उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले नीरज भट्ट कई मीडिया संस्थानों में निभा चुके हैं अपनी जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार नीरज भट्ट ने ‘इंडिया टुडे’ समूह की हिंदी वेबसाइट ‘लल्लनटॉप’ (lallantop) से इस्तीफा दे दिया है। यहां वह करीब दो साल से जुड़े हुए थे और बतौर असिस्टेंट एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नीरज भट्ट ने बताया कि उनका भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service) में चयन हो गया है और वे अलीगढ़ में फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर के पद पर जॉइन करने जा रहे हैं।
नीरज भट्ट ‘लल्लनटॉप’ को जॉइन करने से पहले ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से बतौर प्रड्यूसर जुड़े हुए थे। यहां वह ‘एबीपी न्यूज’ से आए थे। नीरज भट्ट 'एबीपी न्यूज' से करीब पांच सालों तक जुड़े रहे हैं और असोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे।
उत्तराखंड में चंपावत के मूल निवासी नीरज ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘आईआईएमसी’ (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है और यहीं से बतौर ट्रेनी उनका ‘एबीपी न्यूज’ में कैंपस प्लेसमेंट हुआ था।
टैग्स इस्तीफा लल्लनटॉप भारतीय सूचना सेवा नीरज भट्ट