होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पाक उच्चायुक्त के विदाई समारोह के आयोजन के सवाल पर पत्रकार को निकाला बाहर, देखें विडियो

पाक उच्चायुक्त के विदाई समारोह के आयोजन के सवाल पर पत्रकार को निकाला बाहर, देखें विडियो

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह से सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह का न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) के पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पत्रकार ने जब हरविंदर सिंह सरना से पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहल महमूद को लेकर एक सवाल पूछा तो हरविंदर भड़क गए और पत्रकार के साथ बदसलूकी करने लगे। परमजीत सरना दिल्ली शिरोमणि अकाली दल के नेता हैं। 

दरअसल, शिरोमणी अकाली दल द्वारा दिल्ली में पाक उच्चायुक्त सोहेल महमूद के लिए विदाई समारोह के आयोजन को लेकर ‘एएनआई’ के पत्रकार ने हरविंदर सिंह सरना से सवाल पूछा था। इस पर वह नाराज हो गए और पत्रकार व कैमरामैन के साथ बदसलूकी करने लगे। सिंह ने इसके बाद दोनों को धक्का देते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

सिंह यहीं नहीं रुके और घर से बाहर निकलकर पत्रकार के साथ मारपीट की कोशिश करने लगे। गौरतलब है कि सोहेल महमूद भारत में पाक के उच्चायुक्त थे, लेकिन इस महीने पाकिस्तान की सरकार ने उनको देश का नया विदेश सचिव नियुक्त कर दिया है। सोहल वर्तमान विदेश सचिव तहमीना जंजुआ की जगह लेंगे। बता दें कि पाकिस्तान की मौजूदा विदेश सचिव तहमीना जंजुआ 16 अप्रैल को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रही हैं।

'एएनआई' ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। 'एएनआई' के ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स परमजीत सरना हरविंदर सरना शिरोमणि अकाली दल
सम्बंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago