होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार की गई जान, CM ने जताया दुख
सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार की गई जान, CM ने जताया दुख
कन्नड़ दैनिक 'विजयवाणी' में काम करने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार की रविवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कन्नड़ दैनिक 'विजयवाणी' में काम करने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार की रविवार दोपहर को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की शिकायत उल्सूर पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि 49 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर मूर्ति अपनी मोटरसाइकिल से कार्यालय जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि शहर के टाउन हॉल के पास पत्रकार के ऊपर एक ट्रक पलट गया।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था और वह रोड डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद चालक भाग निकला।
मूर्ति को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वरिष्ठ पत्रकार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वरिष्ठ पत्रकार गंगाधर मूर्ति के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह वाकई हैरान कर देने वाली घटना है। भगवान गंगाधर मूर्ति की आत्मा को शांति प्रदान करें। इसके अलावा राज्य के गृहमंत्री और अन्य मंत्रियों ने मूर्ति के निधन पर शोक प्रकट किया है।
टैग्स पत्रकार विजयवाणी गंगाधर मूर्ति