होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा एंकर करिश्मा सचदेव ने ‘भारत24’ को कहा 'अलविदा'

युवा एंकर करिश्मा सचदेव ने ‘भारत24’ को कहा 'अलविदा'

युवा पत्रकार करिश्मा सचदेव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां बतौर एंकर/प्रड्यूसर कार्यरत थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

युवा पत्रकार करिश्मा सचदेव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां बतौर एंकर/प्रड्यूसर कार्यरत थीं। 1 मई को करिश्मा ने रिजाइन किया और 11 मई को चैनल से विदाई ली। समाचार4मीडिया से उन्होंने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि नई पारी का खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है।

समाचार4मीडिया से बातचीत मे उन्होंने कहा कि वह ‘भारत24’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्रा का उन पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहेंगी।

वहीं विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होने वाले चैनल 'इंडिया डेली' से नई शुरुआत करेंगी।

करिश्मा ने दिसंबर, 2022 में 'भारत24' जॉइन किया था। वर्तमान में वह 'भारत24' पर शाम 5 बजे का शो 'जनता की आवाज' को होस्ट करती थीं। वहीं इस चैनल से पहले करिश्मा जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में करीब डेढ़ साल से कार्यरत रहीं और बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले करिश्मा हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में कार्यरत थीं।

मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली करिश्मा सचदेव को मीडिया में काम करने का आठ साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘बंसल न्यूज’ (Bansal News) और ‘आईएनडी 24’ (IND 24) जैसे मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। 


टैग्स न्यूज एंकर भारत24 करिश्मा सचदेव
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago