होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज18 से जुड़े युवा पत्रकार कामिर कुरैशी, मिली यह जिम्मेदारी
न्यूज18 से जुड़े युवा पत्रकार कामिर कुरैशी, मिली यह जिम्मेदारी
इससे पहले कामिर करीब चार साल से ‘सहारा समय‘ न्यूज चैनल के आगरा ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
आगरा के युवा पत्रकार कामिर कुरैशी ने ‘न्यूज18’ (News18) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। कामिर ने आगरा में बतौर रिपोर्टर जॉइन कर लिया है। बता दें कि इससे पहले कामिर करीब चार साल से ‘सहारा समय‘ न्यूज चैनल के आगरा ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
कामिर कुरैशी को इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही प्रिंट और डिजिटल का भी अच्छा अनुभव है। कामिर ‘हिंदुस्तान‘ अखबार के डिजिटल प्लेटफार्म ‘लाइव हिंदुस्तान‘, ‘इंडिया टुडे‘ व ‘जीएनबीसी 24×7‘ समेत कई मीडिया संस्थानों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।
कामिर के पिता सिराज कुरैशी व बड़े भाई समीर कुरैशी की गिनती देश के जाने-माने पत्रकारों में होती है। सिराज कुरैशी इस समय ‘इंडिया टुडे‘ के लिए लिखते हैं व समीर कुरैशी ‘राष्ट्रीय सहारा‘ अखबार में बतौर ब्यूरो प्रमुख अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से कामिर कुरैशी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज18 कामिर कुरैशी युवा पत्रकार नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट