होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को बाय बोलकर नए सफर पर निकलीं युवा पत्रकार काजल कुमारी
दैनिक जागरण को बाय बोलकर नए सफर पर निकलीं युवा पत्रकार काजल कुमारी
युवा पत्रकार काजल कुमारी ने दैनिक जागरण, पटना में अपनी करीब पांच साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
युवा पत्रकार काजल कुमारी ने दैनिक जागरण, पटना में अपनी करीब पांच साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वे यहां पर दैनिक जागरण की डिजिटल टीम का हिस्सा थीं। काजल ने अब अपने नए सफर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ की है। काजल ने नोएडा में बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है। मूल रूप से दरभंगा (बिहार) की रहने वाली काजल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 11 साल से ज्यादा का अनुभव है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में काजल ने बताया उन्हें पढ़ने-लिखने का बचपन से ही शौक है। यही कारण है कि ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने वर्ष 2009 से आकाशवाणी पटना के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए लेखन से पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 2012 में उन्होंने दूरदर्शन बिहार न्यूज में बतौर कॉपी एडिटर न्यूज की दुनिया में कदम रखा।
तीन साल से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम करने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा कह दिया और दैनिक जागरण, पटना की डिजिटल टीम से जुड़ गईं। यहां लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब काजल ने नोएडा का रुख किया है। उन्होंने ‘जी न्यूज’ के साथ नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया की ओर से काजल लाल को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण जी न्यूज महिला पत्रकार नई पारी काजल लाल नई शुरुआत