होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज को अलविदा कह नए सफर पर निकलीं पत्रकार गीतम श्रीवास्तव
इंडिया न्यूज को अलविदा कह नए सफर पर निकलीं पत्रकार गीतम श्रीवास्तव
ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाली गीतम श्रीवास्तव लंबे समय से जुड़ी हुई थीं इस चैनल से
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लंबे समय से ‘इंडिया न्यूज’ चैनल से जुड़ीं गीतम श्रीवास्तव ने अब यहां से अलविदा बोल दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी अब ‘एबीपी न्यूज’ की डिजिटल विंग से शुरू की है। ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाली गीतम श्रीवास्तव ने दिल्ली यूनीवर्सिटी के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
गीतम तकरीबन हर बड़ी फिल्मी हस्ती का इंटरव्यू कर चुकी हैं और अक्सर फील्ड से फेसबुक पर भी फिल्मी रिव्यू करती दिखाई देती हैं। ‘इंडिया न्यूज’ में गीतम फिल्मी बीट के अलावा स्पोर्ट्स और मौसम आदि से जुड़ी खबरें भी पब्लिक के साथ लाइव करती दिखती थीं। माना जा रहा है कि एबीपी न्यूज की डिजिटल विंग के लिए भी वह अपनी बीट और रिपोर्टिंग को ही देखेंगी। गीतम को इस नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज एबीपी न्यूज गीतम श्रीवास्तव