होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कार की डिग्गी में मिली पत्रकार की डेडबॉडी, मौके से पुलिस को मिला ये ‘क्लू’
कार की डिग्गी में मिली पत्रकार की डेडबॉडी, मौके से पुलिस को मिला ये ‘क्लू’
शुरुआती तौर पर अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पत्रकारिता की वजह से पत्रकार की हत्या की गई है अथवा मौत का कोई और कारण है
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकारों के लिए मैक्सिको काफी खतरनाक देश बनता जा रहा है। हाल के वर्षों के दौरान यहां पत्रकारों पर हमले की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जिनमें कई पत्रकारों को अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ा है। अब यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पत्रकार का शव कार की डिग्गी में मिला है। पुलिक का कहना है कि पत्रकार के शरीर पर दो गोली मारे जाने और प्रताड़ित किए जाने के निशान मिले हैं।
बताया जाता है कि रोगिलो बैरागन (Rogelio Barragan) नामक पत्रकार एक वेब पोर्टल के डायरेक्टर थे। वह मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ग्युरेरो के हिंसक इलाके में कवरेज कर रहे थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रोगिलो की हत्या उनके काम की वजह से की गई है।
टैग्स पत्रकार का शव मिला रोगिलो बैरागन