होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को बाय बोलकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार आलोक तिवारी
दैनिक जागरण को बाय बोलकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार आलोक तिवारी
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘दैनिक जागरण‘ को बाय बोल दिया है। वह नोएडा में करीब साढ़े चार साल से कार्यरत थे और इन दिनों राजधानी डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार आलोक तिवारी ने ‘दैनिक जागरण‘ को बाय बोल दिया है। वह नोएडा में करीब साढ़े चार साल से कार्यरत थे और इन दिनों राजधानी डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। आलोक तिवारी अपना नया सफर अब ‘नेटवर्क18‘ (Network18) के साथ शुरू करने जा रहे हैं। वह कानपुर में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि आलोक तिवारी कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘दैनिक जागरण‘ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया की ओर से आलोक तिवारी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण नेटवर्क18 आलोक तिवारी