होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार अक्षय शर्मा ने ‘इंडिया टुडे’ समूह को बोला बाय
युवा पत्रकार अक्षय शर्मा ने ‘इंडिया टुडे’ समूह को बोला बाय
वह करीब तीन साल से इस समूह के डिजिटल-फर्स्ट न्यूज प्लेटफॉर्म ‘तक चैनल्स’ (Tak Channels) से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
युवा पत्रकार अक्षय शर्मा ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह को बाय बोल दिया है। वह करीब तीन साल से इस समूह के डिजिटल-फर्स्ट न्यूज प्लेटफॉर्म ‘तक चैनल्स’ (Tak Channels) से जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया से बातचीत में अक्षय शर्मा ने बताया कि वह फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं और जल्द ही एक अन्य बड़े मीडिया संस्थान के साथ टीवी की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस संस्थान के नाम का खुलासा वह वहां जॉइन करने के बाद करेंगे।
अक्षय शर्मा को टीवी, डिजिटल मीडिया और जनसंपर्क ( PR) में काम करने का एक दशक से अधिक का अनुभव है। पूर्व में वह सहारा समय, जी मीडिया, स्वराज एक्सप्रेस, सूर्या समाचार जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अक्षय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा रहने के साथ-साथ हरियाणा सीएम ऑफिस में बतौर प्रेस कंसल्टेंट भी कार्य कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अक्षय सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रहे हैं। अक्षय शर्मा के अनुसार, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत उन्हें भारत स्काउट और गाइड संस्था से दो बार राज्यपाल पुरस्कार और एक बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
तक चैनल्स में करीब तीन साल के अपने कार्यकाल के दौरान अक्षय शर्मा ने ‘यूपी तक’ और ‘राजस्थान तक’ पर काम किया। इस दौरान वर्ष 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की कवरेज में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अलावा उन्होंने महाकुंभ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जैसे बड़े आयोजनों की कवरेज भी संभाली। तक चैनल्स में रहते हुए उन्होंने कई विशेष कार्यक्रमों में राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हस्तियों को न्यूज रूम गेस्ट के रूप में आमंत्रित कर संस्थान की गतिविधियों को आगे बढ़ाया।
समाचार4मीडिया की ओर से अक्षय शर्मा को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम रूप से बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स