होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अजय तोमर लखनऊ से पहुंचे दिल्ली, अब इस मंत्रालय में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
अजय तोमर लखनऊ से पहुंचे दिल्ली, अब इस मंत्रालय में निभाएंगे नई जिम्मेदारी
अजय तोमर ने इस साल की शुरुआत में ही ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर सरकारी वेबसाइट ‘माईगव इंडिया‘ (MyGovIndia) से नई शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
इस साल जनवरी मैं ‘जी मीडिया’ को अलविदा कहकर सरकारी वेबसाइट ‘माईगव इंडिया‘ (MyGovIndia) से नया सफर शुरू करने वाले अजय तोमर अब लखनऊ से दिल्ली आ गए हैं। लखनऊ में वह उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग (culture department) में सीनियर वीडियो एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अब वहां से उन्हें केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) के सोशल मीडिया विभाग में दिल्ली ट्रांसफर किया गया है।
बता दें कि अजय तोमर का जन्म यूपी के मुजफ्फरनगर गाव तितावी में हुआ। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के ऋषिकेश में की, लेकिन पिता के पुलिस विभाग में होने के चलते परिवार को गाजियाबाद में आना पड़ा।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अजय ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से ग्रेजुएशन की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली से मल्टीमीडिया का कोर्स भी किया है।
अजय तोमर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2017 में ‘जी हिन्दुस्तान‘ आने से पहले अपने करियर की शुरुआत 2011 में ‘साधना‘ चैनल से की थी। वह पूर्व में ‘समाचार प्लस‘,‘इंडिया न्यूज‘, ‘इंडिया वॉइस‘ और ‘इंडिया क्राइम‘ जैसे चैनल्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अजय तोमर को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स हिन्दुस्तान जी मीडिया अजय तोमर वीडियो एडिटर माई गवर्नमेंट