होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंची ‘द न्यू इंडियन’ की को-फाउंडर
ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंची ‘द न्यू इंडियन’ की को-फाउंडर
ट्विटर द्वारा अपना अकाउंट सस्पेंड करने के खिलाफ न्यूज वेबसाइट ‘द न्यू इंडियन’ की को-फाउंडर पत्रकार आरती टिक्कू सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
ट्विटर द्वारा अपना अकाउंट सस्पेंड करने के खिलाफ न्यूज वेबसाइट ‘द न्यू इंडियन’ की को-फाउंडर पत्रकार आरती टिक्कू सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कोर्ट में ट्विटर के फैसले को रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है।
ऑपइंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि संविधान के तहत उनके अधिकारों का उल्लंन हुआ है। मालूम होता है कि ट्विटर उनके अकाउंट को संस्पेंड कर इस्लामी आतंकवादियों का पक्ष ले रहा है। ट्विटर की कार्रवाई भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत उनके अधिकारों का उल्लंघन करती है। लिहाजा ट्विटर के फैसले को रद्द करने की मांग की है।
रिपब्लिक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैंने एक रिट याचिका के साथ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जिसमें भारत सरकार से मेरे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जीवन के मौलिक अधिकार की रक्षा करने के लिए कहा गया है। सरकार मेरे प्रति जवाबदेह है। यह सिर्फ आरती टिक्कू बनाम ट्विटर के बारे में नहीं है, यह हर उस भारतीय नागरिक के बारे में है, जिसकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ट्विटर द्वारा किसी न किसी बहाने से रोक दी जाती है। कभी-कभी यह सनकी होता है, कभी-कभी यह एल्गोरिदम होता है और कभी-कभी यह इस्लामी आतंक के शिकार लोगों के खिलाफ ट्विटर के अपने पूर्वाग्रह होते हैं।’
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 दिसंबर 2021 को अपने भाई को ‘मौत की धमकी’ देने वाले इस्लामी आतंकवादियों का एक वीडियो शेयर करने के बाद ट्विटर ने आरती के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर को टैग करते हुए एक ट्वीट में, उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर इंडिया ‘पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों’ को भारतीयों को धमकाने और कश्मीरी पंडितों के खिलाफ साजिश के सिद्धांतों को गढ़ने के लिए ‘ट्विटर स्पेस’ फीचर का इस्तेमाल करने की अनुमति दे रहा है।
ट्वीट में, उन्होंने ‘इनोसेंट किलिंग्स बंद करो’ (‘Stop Innocent Killings’) टाइटल वाले एक सत्र की एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग पोस्ट की थी, जिसमें सदस्यों को आरती के भाई साहिल टिक्कू को निशाना बनाते हुए देखा गया। साहिल श्रीनगर का रहने वाले हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा की जम्मू-कश्मीर यूनिट के प्रवक्ता भी हैं।
टैग्स पत्रकार ट्विटर दिल्ली हाई कोर्ट न्यूज वेबसाइट आरती टिक्कू सिंह द न्यू इंडियन