होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार नवीन कुमार ने इंडिया न्यूज में अपनी पारी को दिया विराम
पत्रकार नवीन कुमार ने इंडिया न्यूज में अपनी पारी को दिया विराम
‘इंडिया न्यूज’ से पहले ‘साधना न्यूज’ चैनल में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं नवीन कुमार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार नवीन कुमार नंदन ने ‘इंडिया न्यूज’ को अलविदा कह दिया है। वह यहां आउटपुट डेस्क पर एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। नवीन कुमार नंदन के अगले कदम के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। ‘इंडिया न्यूज’ से पहले नवीन ‘साधना न्यूज’ में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करते थे। ‘साधना न्यूज’ को जॉइन करने से पहले नवीन कुमार अपना वेब पोर्टल चलाते थे।
वह ‘समाचार प्लस’ चैनल में भी काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में अकबरपुर के रहने वाले नवीन कुमार ने फैजाबाद की डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद भोपाल की माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स इंडिया न्यूज नवीन कुमार नंदन