होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / JioStar ने लॉन्च किया डेटा-आधारित इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म ‘JioStarverse’
JioStar ने लॉन्च किया डेटा-आधारित इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म ‘JioStarverse’
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग अब केवल पहुंच और इंप्रेशन तक सीमित नहीं रह गई है। अब ब्रैंड्स ऐसे कैंपेन चाहते हैं जो न केवल ब्रैंड से मेल खाते हों, बल्कि व्यवसायिक नतीजों पर भी असर डालें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग अब केवल पहुंच और इंप्रेशन तक सीमित नहीं रह गई है। अब ब्रैंड्स ऐसे कैंपेन चाहते हैं जो न केवल ब्रैंड से मेल खाते हों, बल्कि व्यवसायिक नतीजों पर भी असर डालें। इसी बदलाव को देखते हुए जियोस्टार ने अपने नए डेटा-आधारित इन्फ्लुएंसर प्लेटफॉर्म ‘JioStarverse’ की घोषणा की है।
जानिए क्या है JioStarverse
यह प्लेटफॉर्म 500 से अधिक जियोस्टार इन्फ्लुएंसर्स और टैलेंट्स का नेटवर्क पेश करेगा, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के क्रिएटर्स शामिल होंगे। इसका मकसद ब्रैंड्स और एजेंसियों को बेहतर डेटा, एनालिटिक्स और कंटेंट परफॉर्मेंस इनसाइट्स देना है, ताकि सहयोग अधिक सटीक और असरदार हो सके।
जियोस्टार के हेड ऑफ रेवेन्यू (एंटरटेनमेंट और इंटरनेशनल), अजीत वर्गीज ने कहा, “आज के दौर में केवल फॉलोअर्स की संख्या मायने नहीं रखती। ब्रैंड्स अब वास्तविकता, प्रासंगिकता और बिजनेस पर पड़ने वाले असर को महत्व देते हैं। JioStarverse के जरिए हमारा उद्देश्य स्मार्ट, स्केलेबल और जवाबदेह इन्फ्लुएंसर सॉल्यूशंस देना है।”
AI से लैस प्लेटफॉर्म, ब्रैंड्स के लिए गेमचेंजर
JioStarverse एक ऐसा टूलसेट उपलब्ध कराता है जो सही इन्फ्लुएंसर की पहचान से लेकर रियल टाइम परफॉर्मेंस ट्रैकिंग और ऑडियंस एनालिसिस तक की सुविधा देता है। इससे ब्रैंड्स को अपने कैंपेन को बेहतर प्लान और ऑप्टिमाइज करने का मौका मिलेगा।
Qoruz तकनीक से आधारित
यह पूरा प्लेटफॉर्म Qoruz तकनीक पर आधारित है और जियोस्टार की विशाल टैलेंट व कंटेंट इकॉनॉमी से जुड़ा हुआ है। यह मीडिया प्लानर्स, मार्केटिंग टीमों और ऐड सेल्स प्रोफेशनल्स के लिए एक उपयोगी संसाधन बन सकता है, खासतौर पर जब बात इन्फ्लुएंसर-आधारित कैंपेन को अधिक प्रभावशाली बनाने की हो।
टैग्स