होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dish TV में जवाहर गोयल को फिर मिली ये अहम जिम्मेदारी
Dish TV में जवाहर गोयल को फिर मिली ये अहम जिम्मेदारी
इस पद पर गोयल का कार्यकाल एक अप्रैल 2022 से शुरू होकर 31 मार्च 2025 तक रहेगा। इसके साथ ही अनिल कुमार दुआ को फिर से कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
डायरेक्ट टू होम टेलिविजन सर्विस ‘डिश टीवी’ (Dish TV) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार जवाहर गोयल को एक बार फिर ‘डिश टीवी’ का मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद पर गोयल का कार्यकाल एक अप्रैल 2022 से शुरू होकर 31 मार्च 2025 तक रहेगा। इसके अलावा वह बोर्ड चेयरमैन भी होंगे।
इसके साथ ही अनिल कुमार दुआ को फिर से कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक (whole-time director) नियुक्त किया गया है। बता दें कि गोयल को टीवी इंडस्ट्री का काफी अनुभव है। वह ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) द्वारा गठित विभिन्न समितियों के बोर्ड में भी रहे हैं।
टैग्स डिश टीवी जी मीडिया नेटवर्क जवाहर गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर एमडी अनिल कुमार दुआ