होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जागरण प्रकाशन' को मिली एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
'जागरण प्रकाशन' को मिली एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
13 नवंबर 2019 से प्रभावी होगा कार्यकाल। पांच साल के लिए की गई है नियुक्ति
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
बता दें कि करणी को साउथ ईस्ट एशिया, लदंन और एशिया पैसिफिक में विभिन्न एजेंसियों, मार्केटर्स और मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह ‘Trikaya Grey’, ‘O&M’, ‘MediaCom’, ‘Bates Asia’, Media Edge(TME) और MEC(Singapore) जैसी एजेंसियों के साथ काम कर चुकी हैं।
एक मार्केटर के रुप में उन्होंने चेयरमैन ऑफिस के मीडिया एडवाइजर के तौर पर ‘रिलायंस एडीए ग्रुप’ में जॉइन किया था और वहां से वर्ष 2009 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में बिजनेस हेड (वेस्ट) की जिम्मेदारी संभाली थी। ‘डेट्सू इंडिया’ को जॉइन करने से पहले वह स्वतंत्र सलाहकार के रूप में मीडिया एजेंसियों और मीडिया बिजनेस से जुड़े दिग्गजों को परामर्श देने का काम कर रही थीं।
टैग्स जागरण प्रकाशन लिमिटेड दिव्या रूपचंद करणी