होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जागरण न्यू मीडिया’ के CEO भरत गुप्ता ने दिया इस्तीफा, कही ये बात
‘जागरण न्यू मीडिया’ के CEO भरत गुप्ता ने दिया इस्तीफा, कही ये बात
भरत गुप्ता ने अपनी टीम को भेजे गए एक ईमेल में इस फैसले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिंक्डइन पेज पर भी यह जानकारी शेयर की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और ‘जागरण न्यू मीडिया’ के सीईओ भरत गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी टीम को भेजे गए एक ईमेल में इस फैसले की जानकारी दी और इसे ‘मुश्किल लेकिन नए अवसरों को तलाशने का समय’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने लिंक्डइन पेज पर भी यह जानकारी शेयर की है।
अपनी टीम को भेजे गए मेल में भरत गुप्ता ने लिखा है कि जागरण उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है और इसे छोड़ना उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने अपनी यात्रा को गर्व और आभार के साथ याद किया और अपनी टीम को एक प्रतिभाशाली और जुनूनी समूह बताया, जिसके साथ काम करना उनके करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा।
भरत गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह उनकी यात्रा का अंत नहीं है, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने भरोसा जताया कि जागरण न्यू मीडिया आने वाले वर्षों में और भी ऊंचाइयों को छुएगा। इसके साथ ही उन्होंने टीम से सकारात्मकता और नवाचार की संस्कृति बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कंपनी की विकास और विस्तार की रणनीति जारी रहेगी और संगठन अपने मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ता रहेगा।
हालांकि, भरत गुप्ता ने अपने अगले कदम के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया, लेकिन इंडस्ट्री में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही किसी नए मीडिया वेंचर से जुड़ सकते हैं। क्या वह किसी नई डिजिटल मीडिया पहल का हिस्सा बनेंगे, या किसी बड़े मीडिया हाउस में नई भूमिका निभाएंगे? यह देखने वाली बात होगी। बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान भरत गुप्ता ने जागरण न्यू मीडिया को डिजिटल युग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
टैग्स