होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीटीआई के समर्थन में उतरे कई पत्रकार संगठन, कही ये बात

पीटीआई के समर्थन में उतरे कई पत्रकार संगठन, कही ये बात

प्रसार भारती द्वारा न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ पर लगाए गए आरोपों और उसकी सेवाएं लेना बंद करने संबंधी ‘धमकी’ दिए जाने की तमाम पत्रकार संगठनों ने निंदा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रसार भारती (Prasar Bharati) द्वारा न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) पर लगाए गए आरोपों और उसकी सेवाएं लेना बंद करने संबंधी ‘धमकी’ दिए जाने की महिला पत्रकारों के संगठन ‘इंडियन वुमेंस प्रेस कॉर्प्स’ (Indian Women’s Press Corps) और प्रेस एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें: PTI की इस तरह की कवरेज से प्रसार भारती खफा, दो टूक कही ये बात

इन संगठनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीटीआई ने चीन के राजदूत का इंटरव्यू कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। ‘इंडियन वुमेंस प्रेस कॉर्प्स’ और प्रेस एसोसिएशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह विडंबना ही है कि इमरजेंसी की 45वीं बरसी के घंटों के भीतर पीटीआई जैसी संस्था को निशाना बनाया जा रहा है। पीटीआई की न्यूज कवरेज को ‘राष्ट्रहित विरोधी’ बताए जाने को लेकर दोनों संगठनों की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है,’ऐसा लगता है कि प्रशासन इस बात को समझ पाने में नाकाम रहा है कि स्वतंत्र, वस्तुपरक और निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र की बुनियादी शर्त है।’

वहीं, ‘इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन’ (IJU) ने प्रसार भारती की इस धमकी की निंदा करते हुए कहा, ‘यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला और न्यूज एजेंसी को ब्लैकमेल करने की कोशिश है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।’ ‘इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन’ की ओर से यह भी कहा गया है कि पीटीआई द्वारा किए गए इंटरव्यू विश्वसनीय, संतुलित और पत्रकारिता के मानदंडों के अनुरूप थे।’ यूनियन ने प्रेस काउंसिल के चेयरमैन जस्टिस सीके प्रसाद से इस मामले में स्व:संज्ञान लेने की गुजारिश की है।

गौरतलब है कि इससे पहले ‘प्रसार भारती’ ने ‘पीटीआई’ को चेतावनी दी थी कि वो उसकी सेवाएं लेना बंद कर सकता है, क्योंकि प्रसार भारती के मुताबिक पीटीआई ‘राष्ट्रीय हितों के अनुरूप काम नहीं कर रही है।’ बता दें कि पिछले दिनों समाचार एजेंसी पीटीआई ने लद्दाख में भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के सिलसिले में भारत में चीन के राजदूत का इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू को प्रसार भारती ने ‘राष्ट्रहित के खिलाफ’ बताया था।


टैग्स प्रसार भारती पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago