होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IWMBuzz व KidZania फिर लाए 'इंडिया किड्स समिट', बच्चों की दुनिया में इनोवेशन पर होगी चर्चा

IWMBuzz व KidZania फिर लाए 'इंडिया किड्स समिट', बच्चों की दुनिया में इनोवेशन पर होगी चर्चा

IWMBuzz फिर से अपने बहुप्रतीक्षित इंडिया किड्स समिट के छठे सीजन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह समिट 9 अप्रैल 2025 को किडज़ानिया मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

IWMBuzz फिर से अपने बहुप्रतीक्षित इंडिया किड्स समिट के छठे सीजन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह समिट 9 अप्रैल 2025 को किडज़ानिया मुंबई में आयोजित किया जाएगा। IWMBuzz मीडिया इस आयोजन के जरिए बच्चों के लिए एक और ज्ञानवर्धक सत्र लाने का वादा करता है। डिजिटल अवार्ड्स, इंडिया वेब फेस्ट, मीडिया समिट और बंगाल्स मोस्ट स्टाइलिश जैसे प्रभावशाली आयोजनों के साथ, IWMBuzz युवा दिमागों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के अपने सफर को जारी रखे हुए है।

इंडिया किड्स समिट का उद्देश्य कंटेंट क्रिएटर्स, मार्केटर्स, इंफ्लुएंसर्स और इंडस्ट्री के अन्य दिग्गजों को एक सुरक्षित और समृद्ध मंच पर लाना है, जहां वे बच्चों की मीडिया और मनोरंजन से जुड़ी नई दिशाओं पर चर्चा करेंगे।

इस समिट में 30 से अधिक प्रमुख वक्ता भाग लेंगे, जो अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। इन चर्चाओं में कंटेंट इनोवेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बच्चों के मनोरंजन एवं शिक्षा क्षेत्र का भविष्य जैसे अहम विषयों को शामिल किया जाएगा।

इंडिया किड्स समिट 6.0 का आयोजन प्रतिष्ठित किडज़ानिया मुंबई में किया जाएगा। इस मौके पर किडज़ानिया इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “हम इंडिया किड्स समिट के छठे संस्करण के लिए IWMBuzz के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। इस समिट के शुरुआती दिनों से ही हम इसके साथ जुड़े हुए हैं और इसे भारत के सबसे प्रमुख और ज्ञानवर्धक आयोजनों में विकसित होते देखना अविश्वसनीय रहा है। इस वर्ष हम मीडिया, एफएमसीजी, रिटेल, टीवी नेटवर्क्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, एफ एंड बी और डिजिटल क्रिएटर्स सहित विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने की उम्मीद कर रहे हैं।”

IWMBuzz मीडिया के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लाइक ने कहा, “इंडिया किड्स समिट के छठे सीजन के साथ वापसी करना हमारे लिए गर्व की बात है। किडज़ानिया के साथ साझेदारी हमेशा एक समृद्ध अनुभव रही है। इस साल भी हम एक मजबूत स्पीकर लाइन-अप की उम्मीद कर रहे हैं, जो बच्चों के कंटेंट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देने में मदद करेगा। हम सभी के समर्थन और शुभकामनाओं की अपेक्षा करते हैं।”

इंडिया किड्स समिट 6.0 को पंटून किड्स, मैड ओवर डोनट्स और TMKOC प्ले स्कूल ने पावर किया है, जबकि किडज़ानिया इंडिया इसका को-पावर्ड पार्टनर है। इसके अलावा, रेडियो सिटी इंडिया (रेडियो पार्टनर), व्हाइट एप्पल स्टूडियोज (सपोर्ट पार्टनर) और आर्ट मीडिया (आउटडोर पार्टनर) के रूप में इस आयोजन को समर्थन दे रहे हैं।

पांच सफल संस्करणों के साथ, इंडिया किड्स समिट इंडस्ट्री में नए विचारों को बढ़ावा देने और विकास के नए अवसर पैदा करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है।

यदि आप भी इस चर्चा का हिस्सा बनना चाहते हैं और बच्चों के कंटेंट से जुड़े भविष्य को आकार देने में योगदान देना चाहते हैं, तो indiakidssummit.com पर रजिस्टर करें!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago