होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV Network में CEO वरुण कोहली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

iTV Network में CEO वरुण कोहली को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज ब्रॉडकास्टर आईटीवी नेटवर्क ने टॉप लेवल पर अपनी मैनेजमेंट टीम को मजबूती देने के लिए नए कदम उठाए हैं

पंकज शर्मा 6 years ago

न्यूज ब्रॉडकास्टर आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) ने टॉप लेवल पर अपनी मैनेजमेंट टीम को मजबूती देने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। इसके तहत नेटवर्क के सीईओ वरुण कोहली को प्रिंट कंपनियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आईटीवी नेटवर्क में बतौर सीईओ वरुण कोहली फिलहाल इंडिया न्यूज, न्यूज एक्स और डिजिटल की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें इस क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब अपनी नई भूमिका में वह अंग्रेजी अखबार ‘द संडे गार्डियन’ (The Sunday Guardian) और हिंदी अखबार ‘आज समाज’ (Aaj Samaj) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। नेटवर्क को ग्रोथ प्रदान करने के लिए प्रिंट कंपनियों की सेल्स फंक्शनिंग में रीजनल चैनल्स के नेशनल सेल्स हेड राकेश गोयल उनका सहयोग करेंगे।

वरुण कोहली और राकेश गोयल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने के बारे में आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘इन दोनों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। दोनों को अपने क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। नई भूमिका में उनके ज्ञान और नेतृत्व क्षमता का लाभ उठाने को लेकर हम काफी उत्सुक हैं।’

अपनी नई भूमिका के बारे में वरुण कोहली ने कहा, ‘चुनौती की तुलना में यह मेरे लिए एक अवसर है और मैं ग्रोथ बढ़ाने की दिशा में काम करने को लेकर तैयार हूं। हमारें दोनों अखबार काफी विश्वसनीय और सूचनापरक कंटेंट पाठकों को उपलब्ध करा रहे हैं।’

बता दें कि आईटीवी नेटवर्क को जॉइन करने से पहले वरुण कोहली ‘आईबीएन7’ (IBN7) में सेल्स हेड भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह अमर उजाला, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड, डेक्कन क्रॉनिकल. दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स और इंडियन एक्सप्रेस जैसे मीडिया प्रतिष्ठानों में भी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। वरुण ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित संस्थान से मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने के साथ ‘वाईएमसीए’ (YMCA) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क न्यूज एक्स वरुण कोहली द संडे गार्डियन आज समाज
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

9 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago