होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘आईटीवी नेटवर्क’ की टीम में शामिल हुए रवि प्रकाश
इस बड़े पद पर ‘आईटीवी नेटवर्क’ की टीम में शामिल हुए रवि प्रकाश
रवि प्रकाश को इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले वह ‘न्यूज नेशन नेटवर्क प्रा.लि.’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
‘आईटीवी नेटवर्क’ (Itv Network) ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल रवि प्रकाश को प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। वह दिल्ली से अपना कामकाज संभालेंगे।
बता दें कि रवि प्रकाश को इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘आईटीवी नेटवर्क’ से पहले वह ‘न्यूज नेशन नेटवर्क प्रा.लि.’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
इसके अलावा पूर्व में वह ‘डिज्नी यूटीवी नेटवर्क’, ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया’, ‘एनडीटीवी मीडिया’ और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से रवि प्रकाश को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स