होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या ‘TV9 नेटवर्क’ से अलग हो रहे हैं रक्तिम दास?

क्या ‘TV9 नेटवर्क’ से अलग हो रहे हैं रक्तिम दास?

सूत्रों के अनुसार, वह 31 अक्टूबर 2025 तक किसी बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर (डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग) रक्तिम दास जल्द ही अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 31 अक्टूबर 2025 तक किसी बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ सकते हैं। यह जानकारी समाचार4मीडिया को विशेष रूप से मिली है।

रक्तिम दास वर्तमान में ‘टीवी9 नेटवर्क में ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ग्रोथ स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही वे नेटवर्क की ब्रैंडेड कंटेंट यूनिट ‘स्टूडियो9’ (Studio9) का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

इससे पहले, TV9 Studio के सीओओ (COO) के रूप में उन्होंने कंटेंट इनोवेशन और रेवेन्यू बढ़ाने की पहल को दिशा दी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में उन्होंने Innovation Studio और Custom Content का नेतृत्व किया, जहां उनके नेतृत्व में कई अवॉर्ड-विनिंग ब्रैंड कैंपेन तैयार हुए। इसके अलावा, SMEpost.com के संस्थापक के रूप में उन्होंने देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया जो लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) सेक्टर की आवाज को मजबूत करने के लिए समर्पित था।

रक्तिम दास पूर्व में कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में विभिन्न अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनमें Network18 Media & Investments Limited, NewsX, Zee News Limited, India Today Group और The Times of India जैसे नाम प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

Zee Business में अपनी पारी के दौरान उन्होंने ऐसा बदलाव किया, जिससे चैनल मार्केट लीडर बना, जबकि India Today Group में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया ब्रैंड लॉन्च किए और इवेंट्स को एक मजबूत रेवेन्यू मॉडल के रूप में स्थापित किया।

रक्तिम दास को संपादकीय, बिजनेस और ब्रैंड इनोवेशन को एक साथ जोड़ने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने लगातार कंटेंट-आधारित नए रेवेन्यू मॉडल और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। उनका करियर क्रिएटिव स्ट्रैटेजी, रेवेन्यू लीडरशिप और मीडिया ट्रांसफॉर्मेशन की विशेषज्ञता का अनोखा मेल दर्शाता है।

समाचार4मीडिया ने इस मामले पर ‘टीवी9 नेटवर्क के शीर्ष मैनेजमेंट और रक्तिम दास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक हमारी ओर से भेजे गए मेल और संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला था।

बता दें कि रक्तिम दास ‘टीवी9 नेटवर्क के शीर्ष मैनेजमेंट के साथ बहुत करीबी तौर पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि मनीष सेठ भी जल्द ही नेटवर्क से विदा ले सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों या इस्तीफों के मामलों में आमतौर पर संगठन और संबंधित व्यक्ति दोनों ही चुप्पी साधे रहते हैं। जब तक औपचारिक पुष्टि नहीं होती, ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है।

जैसे ही इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिलेगी, समाचार4मीडिया अपने पाठकों को अपडेट करेगा। हालांकि, इस तरह के मामलों में हमेशा संभावना रहती है कि संबंधित अधिकारी को संगठन रोक ले, लेकिन इस मामले में ऐसी संभावना फिलहाल बहुत कम दिखाई दे रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

43 minutes ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

56 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

4 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

15 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

56 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

43 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago