होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’Zee Media’ के डॉ. इदरीस लोया को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म

’Zee Media’ के डॉ. इदरीस लोया को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म

इसी साल मई में ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में अंतरिम सीईओ का पदभार संभालने वाले डॉ. इदरीस लोया के बारे में इंडस्ट्री में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

इसी साल मई में ‘जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में अंतरिम सीईओ का पदभार संभालने वाले डॉ. इदरीस लोया के बारे में इंडस्ट्री में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, डॉ. लोया के बारे में खबर है कि वह कथित तौर पर 15 दिनों की छुट्टी पर हैं और सिंगापुर चले गए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह कंपनी छोड़कर जाने वाले हैं? या उन्हें समूह में कोई नई भूमिका मिलने की संभावना है? हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

लोया ने ‘IndiaDotcom Digital Pvt Ltd’ (IDPL) वर्टिकल का नेतृत्व किया और मई में तत्कालीन सीईओ अभय ओझा के संस्थान से जाने के बाद उन्हें ZMCL के अंतरिम सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। हालांकि, जब करण अभिषेक सिंह ने ZMCL के सीईओ के रूप में पदभार संभाला तो डॉ. लोया से यह अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। इसके तहत करण अभिषेक सिंह IDPL का डिजिटल रेवेन्यू देखेंगे और सिवाय टेक्नोलॉजी बिजनेस के अब पूरी डिजिटल टीम सिंह को रिपोर्ट करेगी।

विभिन्न संगठनों में काम कर चुके डॉ. लोया की प्रोफेशनल जर्नी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और प्रौद्योगिकी परिदृश्य की जटिलताओं की गहरी समझ को दर्शाती है। एस्सेल ग्रुप में अपनी भूमिका से पहले, वह Navtech Pte. Ltd., Jwlrai Pte. Ltd, सोनी सिंगापुर, सैमसंग सेमीकंडक्टर और NIT रायपुर के साथ जुड़े हुए थे, जहां उन्होंने इनोवेशन एडॉप्शन और टेक्नोलॉजी कमर्शिलाइजेशन में अपने कौशल को निखारा।

डॉ. लोया ने छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कौशल और MSME पर औद्योगिक कार्यबल में योगदान किया है। उन्होंने SMEs और MNCs को सलाहकार के रूप में योगदान दिया है और कुछ तकनीकी व्यापार उद्यमों के सह-संस्थापक भी हैं।

डॉ. लोया की शैक्षणिक साख इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को और मजबूत करती है। उन्होंने रायपुर के प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी से इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि हासिल की है और इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।

वहीं, रेवेन्यू की बात करें तो ZMCL की वित्तीय वर्ष 2024 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए परिचालन से होने वाला राजस्व 11.42% घटकर 638.29 करोड़ रुपये रह गया, जबकि 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए यह 720.62 करोड़ रुपये था।

आपको बता दें कि कंपनी की परिचालन लागत (operation cost) वित्तीय वर्ष 2023 (FY23) में 142.11 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024 (FY24) में 7.34% बढ़कर 152.54 करोड़ रुपये हो गई। टेलीविजन कार्यक्रमों और डिजिटल पब्लिशिंग बिजनेस की लागत में वृद्धि, जिसमें कंसल्टेंसी, प्रोफेशनल शुल्क और न्यूज सबस्क्रिप्शन शुल्क शामिल हैं, इस बढ़ोतरी के कुछ कारण थे।


टैग्स करण अभिषेक सिंह चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर डॉ. इदरीस लोया
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago