होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इनशॉर्ट्स' की एग्जिक्यूटिव लीडरशिप में हुए ये बड़े बदलाव
'इनशॉर्ट्स' की एग्जिक्यूटिव लीडरशिप में हुए ये बड़े बदलाव
ऑनलाइन न्यूज एग्रीगेटर 'इनशॉर्ट्स' ने अपने एग्जिक्यूटिव लीडरशिप में बड़े बदलाव की घोषणा की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
ऑनलाइन न्यूज एग्रीगेटर 'इनशॉर्ट्स' ने अपने एग्जिक्यूटिव लीडरशिप में बड़े बदलाव की घोषणा की है। दरअसल, अजहर इकबाल, जिन्होंने कंपनी की सह-स्थापना की और इसकी स्थापना के बाद से सीईओ के रूप में कार्य किया है। वह अब चेयरमैन की भूमिका में निभाएंगे।
वहीं, कंपनी के को-फाउंडर दीपित पुरकायस्थ सीईओ का पद संभालेंगे।
इस बदलाव के बीच इनशॉर्ट्स के सह-संस्थापक और चेयरमैन अजहर इकबाल ने कहा कि सीईओ के तौर पर 11 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद, मैंने कंपनी के चेयरमैन की भूमिका में कदम रखने का फैसला किया है। मेरे को-फाउंडर दीपित जो शुरू से ही हमारी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं, कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे और मैं उन्हें हमारी कंपनी को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाते हुए देखकर उत्साहित हूं। मैं भारत में अपनी इस इंटरनेट कंपनी को प्रॉफिटेबल और लार्ज बनाने के हमारे विजन और मिशन के लिए प्रतिबद्ध हूं।
इनशॉर्ट्स के को-फाउंडर और सीईओ दीपित पुरकायस्थ ने कहा कि अजहर ने उतार-चढ़ाव के दौरान आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। मैं कंपनी की ओर से अजहर को धन्यवाद देता हूं और ग्रोथ के अगले चरण में कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सीईओ की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
टैग्स इनशॉर्ट्स एग्जिक्यूटिव लीडरशिप