होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री से मिले NBA के पदाधिकारी, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

सूचना-प्रसारण मंत्री से मिले NBA के पदाधिकारी, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नवनियुक्त सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार यानी आज न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के बोर्ड सदस्यों से मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

नवनियुक्त सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार यानी आज न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के बोर्ड सदस्यों से मुलाकात की। एनबीए ने मंत्री का स्वागत किया और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री पर पड़े कोविड-19 के प्रभाव को लेकर चर्चा की।

हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' (India Tv) के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ व एनबीए के प्रेजिडेंट रजत शर्मा के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल में 'एबीपी नेटवर्क' के सीईओ अविनाश पांडेय, 'बीएजी' ग्रुप की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद, 'जी न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी, ‘इंडिया टुडे’ समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी और 'एनडीटीवी' की एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह शामिल थीं, जिन्होंने कोविड के बाद के दौरान इंडस्ट्री पर पड़े प्रभाव को लेकर चर्चा की और मंत्री को अपनी तमाम दिक्कतों से अवगत कराया।

बैठक में कोविड महामारी के बाद ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री किस तरह से रिकवरी करेगी और कैसे विकास की ओर अग्रसर होगी, इस पर भी एक मजबूत रोडमैप बनाने पर प्रकाश डाला गयाI

दिलचस्प बात यह है कि जब भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड जीता तो एनबीए बोर्ड उस समय मंत्री के पास ही था। एनबीए के पदाधिकारियों ने अनुराग ठाकुर के साथ टोक्यो ओलंपिक में बनाए जा रहे रिकॉर्ड को लेकर खुशी जाहिर की।

इस मीटिंग के बारे में ‘एनबीए’ की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने और सकारात्मक बदलावों को लागू करने के लिए हमारे लिए प्रभावी बातचीत बहुत जरूरी है। आज की बातचीत से हमें इंडस्ट्री के तमाम मुद्दों को एक नई दिशा प्रदान करने में मदद मिली है। हमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।’ 


टैग्स एनबीए न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

5 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

16 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

3 hours ago