होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अमर आनंद का नया सफर, इस चैनल में निभाएंगे बड़ी भूमिका
वरिष्ठ पत्रकार अमर आनंद का नया सफर, इस चैनल में निभाएंगे बड़ी भूमिका
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद ने अपनी नई पारी की शुरुआत की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यह शुरुआत ‘HNN 24X7’ चैनल से कंसल्टिंग एडिटर के रूप में की है। अमर आनंद इस चैनल में अपना नया न्यूज कॉमेडी शो ‘खबर ले लो… खबर’ लेकर आ रहे हैं।
वर्तमान जनजीवन में हास्य-व्यंग्य को खबरों की खास शैली में पेश करने की तैयारी कर रहे अमर आनंद एक महिला एंकर के साथ खास अंदाज में प्रोग्राम की खुद एंकरिंग करेंगे। इससे पहले ‘LIVE 24’ में जॉइन करने के बाद अमर आनंद चैनल पर ‘बड़े भइया, छोटे भइया’ के नाम से एक शो लेकर आए थे। इस शो में हास्य-व्यंग्य के जरिये सियासी खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया जाता था। अमर आनंद न सिर्फ इस शो को होस्ट करते थे, बल्कि उसका कंटेंट भी वह खुद तैयार करते थे।
‘हिन्दुस्तान’, ‘दैनिक भास्कर’ और ‘अमर उजाला’ जैसे अखबारों के बाद ‘इंडिया टीवी’, ‘लाइव इंडिया’ और ‘समाचार प्लस’ जैसे चैनलों में पत्रकारिता की लंबी पारी खेल चुके अमर आनंद ने ‘समाचार प्लस’ के बाद देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर ईवेंट करना शुरू किया था, जिसे वो टीवी शो की शक्ल में अलग-अलग चैनलों के लिए तैयार करते थे। अमर आनंद दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, बिहार पुलिस के न सिर्फ सरकारी प्रोग्राम कर चुके हैं बल्कि उनके प्रोग्राम में सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी शामिल हो चुके हैं।
सामाजिक भावनाओं से ओतप्रोत अमर आनंद जीवन संघर्ष पर आधारित रघुवीर यादव की फिल्म ‘जैकलिन आई एम कमिंग’ में उनके बॉस की भूमिका निभा चुके हैँ। मॉब लिंचिंग पर बन चुकी दूसरी फिल्म ‘डिफरेंट’ में अमर आनंद पत्रकार के किरदार में नजर आऩे वाले हैं। इसके साथ ही अमर आनंद अपनी तीसरी फिल्म महिलाओं की सेहत पर आधारित तीसरी फिल्म ‘समझा करो मां’ की प्लानिंग कर रहे हैं।
टैग्स अमर आनंद