होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय पायलट संघ ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' और 'रॉयटर्स' को भेजा कानूनी नोटिस
भारतीय पायलट संघ ने 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' और 'रॉयटर्स' को भेजा कानूनी नोटिस
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि कृपया ध्यान दें कि इस नोटिस के अनुसार कार्रवाई न करने पर मानहानि, और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए कानूनी उपायों का सहारा लेना पड़ सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे को लेकर विदेशी मीडिया की भ्रामक रिपोर्टिंग पर भारतीय पायलट संघ (एफआईपी) ने आपत्ति जताई है। एफआईपी ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों संस्थानों से गलत रिर्पोटिंग के लिए माफी मांगने की मांग की गई है।
रॉयटर्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल को भेजे एक ईमेल में, एफआईपी ने कहा कि हमें पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कुछ वर्ग बार-बार चुनिंदा और असत्यापित रिपोर्टिंग के माध्यम से विमान हादसे का निष्कर्ष निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
इस हादसे ने जनता को बड़ा सदमा पहुंचाया है। यह भारतीय विमानन उद्योग की सुरक्षा को लेकर, खासकर निराधार तथ्यों के आधार पर जनता में चिंता या आक्रोश पैदा करने का समय नहीं है। रॉयटर्स ने शोकाकुल परिवारों को भी अनावश्यक पीड़ा दी है और पायलट समुदाय के मनोबल को कम किया है, जो अत्यधिक दबाव और सार्वजनिक जिम्मेदारी के बीच काम करता है।
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि कृपया ध्यान दें कि इस नोटिस के अनुसार कार्रवाई न करने पर मानहानि, मानसिक पीड़ा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए लागू कानून के तहत सभी कानूनी उपायों का सहारा लेना पड़ सकता है।
टैग्स