होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IE एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड्स: देश के श्रेष्ठ जिला अधिकारियों का होगा सम्मान

IE एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड्स: देश के श्रेष्ठ जिला अधिकारियों का होगा सम्मान

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप (The Indian Express Group) 4 मार्च 2025 को नई दिल्ली के ITC मौर्य के कमल महल में एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप (The Indian Express Group) 4 मार्च 2025 को नई दिल्ली के ITC मौर्य के कमल महल में एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। यह पुरस्कार उन बेहतरीन जिला अधिकारियों को सम्मानित करता है जिन्होंने सुशासन, प्रशासन और जनसेवा में असाधारण नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।

NxtGen Cloud Technologies द्वारा प्रस्तुत और NSE के सह-प्रस्तुति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के ऐसे जिला अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जो प्रभावी प्रशासनिक पहलों के माध्यम से सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

इस साल के समारोह में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान विभाग में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।

The Indian Express Group के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गोयनका इस आयोजन का नेतृत्व करेंगे और जिला अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे, जो भारत की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इंडियन ऑयल, वाजीराम एंड रवि, GSC बैंक, ICFAI ग्रुप और PwC द्वारा समर्थित ये पुरस्कार प्रशासन, डिजिटल गवर्नेंस, सामाजिक कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को दिए जाएंगे।

भारत की प्रगति के केंद्र में शासन को रखते हुए इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड्स 2025 उन प्रशासनिक नवाचारों और सुधारों को सामने लाएगा, जो नीतियों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कर भारत के बदलाव को गति दे रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago