होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IndiaCast’ से जुड़े पीयूष गोयल, निभाएंगे यह अहम भूमिका

‘IndiaCast’ से जुड़े पीयूष गोयल, निभाएंगे यह अहम भूमिका

इससे पहले ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Key Accounts) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे पीयूष गोयल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मल्टीप्लेटफॉर्म कंटेंट एसेट मोनिटाइजेशन कंपनी ‘इंडियाकास्ट’ (IndiaCast) ने पीषूष गोयल को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर नियुक्त किया है। अपने 20 साल से ज्यादा के करियर में पीयूष गोयल ‘स्टार टीवी’ (Star TV), ‘नेटवर्क18‘ (Network18), ‘एनडीटीवी’ (NDTV) और ‘डेन नेटवर्क्स’ (DEN Networks) जैसी जानी-मानी मीडिया कंपनियों में काम कर चुके हैं।  

पीयूष गोयल ‘इंडियाकास्ट’ से पहले ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (Key Accounts) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जहां उन्होंने तमाम प्रमुख मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (multi system operators) और डीटीएच (direct-to-home) प्लेयर्स के साथ डील किया।  

अपनी नई भूमिका में पीयूष गोयल अब ‘नेटवर्क18’ समूह के टीवी न्यूज, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स बिजनेस के संचालन प्रमुखों (ऑपरेटिंग हेड्स) के साथ मिलकर काम करेंगे। वह ‘नेटवर्क18’ के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी को रिपोर्ट करेंगे।  

अपनी नियुक्ति के बारे में पीयूष गोयल का कहना है, ‘इंडियाकास्ट से जुड़कर इसका विस्तार करने को लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। इंडियाकास्ट में 10 साल बाद मेरे लिए घर वापसी हो रही है। मीडिया इंडस्ट्री में लगातार बदलते परिदृश्य के साथ सबसे तेजी से बढ़ते इस मीडिया समूह का हिस्सा बनने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था।’


टैग्स पीयूष गोयल सीओओ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर इंडियासाक्ट
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

5 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago