होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे ग्रुप में पॉलोमी साहा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप में पॉलोमी साहा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
पॉलोमी साहा इंडिया टुडे ग्रुप के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। वे पिछले एक दशक से ग्रुप के संपादकीय हिस्से की अहम स्तंभ रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने अपनी सीनियर टीम को और मजबूत करते हुए पॉलोमी साहा को ग्रुप सिनर्जी व स्पेशल प्रोजेक्ट्स की सीनियर एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने एम्प्लॉयीज को भेजे एक आंतरिक संदेश में कहा, “पॉलोमी अब मेरे साथ मिलकर ग्रुप के विभिन्न वर्टिकल्स (एडिटोरियल, बिजनेस और पॉलिसी) के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन खास प्रोजेक्ट्स की अगुवाई करेंगी, जो हमारे विकास की रफ्तार को तेज करने और मीडिया की दुनिया में हमारे नेतृत्व और नवाचार की स्थिति को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।”
पॉलोमी साहा इंडिया टुडे ग्रुप के लिए कोई नया नाम नहीं हैं। वे पिछले एक दशक से ग्रुप के संपादकीय हिस्से की अहम स्तंभ रही हैं। हाल ही में उन्होंने ग्रुप की लीड पॉलिटिकल कॉरस्पोंडेंट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने मौजूदा सरकार और राष्ट्रीय राजनीति की बड़ी कवरेज की।
अपने करियर के दौरान उन्होंने देश-विदेश की कई बड़ी राजनीतिक खबरों को बेहद धारदार अंदाज में रिपोर्ट किया है। पॉलोमी न केवल ग्राउंड से रिपोर्टिंग करती हैं, बल्कि बतौर न्यूज़ एंकर, उन्होंने चैनल की कवरेज को आगे बढ़ाया है और दर्शकों को हर खबर का गहराई से विश्लेषण और पृष्ठभूमि देने में अहम भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि पॉलोमी साहा जून 2017 में इंडिया टुडे से जुड़ी थीं। इससे पहले वे 'न्यूजX' का हिस्सा थीं।
यह नियुक्ति न केवल ग्रुप के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे अनुभवी पत्रकारों को नेतृत्व की भूमिका देकर ग्रुप भविष्य के लिए खुद को और मजबूत बना रहा है।
टैग्स