होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे समूह ने इन आरोपों को बताया झूठा व आधारहीन, दर्ज कराई शिकायत
इंडिया टुडे समूह ने इन आरोपों को बताया झूठा व आधारहीन, दर्ज कराई शिकायत
इंडिया टुडे समूह उस ट्विटर यूजर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेगा, जिसने समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के मामले में 'इंडिया टुडे' (India Today) समूह ने ‘ट्विटर इंडिया’ (Twitter India) के समक्ष एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही ग्रुप ने यह भी निर्णय लिया है कि वह एंटरप्रिन्योर अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करेगा, जिन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया था कि रिया चक्रवर्ती ने राजदीप देसाई और इंडिया टुडे समूह को अपने इंटरव्यू के लिए कथित तौर पर आठ करोड़ रुपये दिए थे।
इस बारे में इंडिया टुडे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘अनुराग श्रीवास्तव ने छह सितंबर को ट्विटर पर झूठे व दुर्भावनापूर्ण बयान जारी किए थे। इन बयानों में इंडिया टुडे समूह पर झूठे आरोप लगाए गए थे कि रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के लिए समूह द्वारा पैसे लिए गए। यह बयान आधारहीन थे और सिर्फ इंडिया टुडे ग्रुप और उसके एंकर को बदनाम करने के लिए लगाए गए थे। ऐसे में ग्रुप की ओर से ट्विटर के समक्ष एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।’
The India Today group has lodged a formal complaint with Twitter and will also initiate legal action against Anurag Srivastava.#FakeNewsAlert pic.twitter.com/90xziLj2IY
— IndiaToday (@IndiaToday) September 8, 2020
टैग्स इंडिया टुडे शिकायत ट्विटर इंडिया रिया चक्रवर्ती अनुराग श्रीवास्तव