होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार राणा अय्यूब के समर्थन में आया UN, भारत ने दिया दो टूक जवाब

पत्रकार राणा अय्यूब के समर्थन में आया UN, भारत ने दिया दो टूक जवाब

मनी लॉन्ड्रिग मामले में जांच का सामना कर रहीं पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) को संयुक्त राष्ट्र-जिनेवा का समर्थन मिला है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

मनी लॉन्ड्रिग मामले में जांच का सामना कर रहीं पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) को संयुक्त राष्ट्र-जिनेवा का समर्थन मिला है। यूएन जिनेवा ने कहा है कि उनका न्यायिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

वहीं, इस पर भारत की ओर से दो टूक जवाब देते हुए कहा गया है कि देश में कानून का राज है और कोई भी इससे ऊपर नहीं है। भारत ने कहा कि पत्रकार राणा अय्यूब के तथाकथित न्‍यायिक प्रताड़ना के आरोप पूरी तरह से आधारहीन और अनुचित है।  हम सही जानकारी रखने की अपेक्षा रखते हैं।

दरअसल, यूएन जिनेवा के ट्विटर हैंडल से पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ हुए महिला विरोधी और सांप्रदायिक हमलों के बारे में ऑनलाइन ट्वीट किया गया था। ट्वीट में कहा गया था कि इस तरह के हमलों पर भारत सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और भारतीय अधिकारियों को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए। राणा अय्यूब के खिलाफ न्यायिक प्रताड़ना खत्म होनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि जिनेवा में भारतीय मिशन इस मामले को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समक्ष उठाएगा।

बता दें कि इसी महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  पत्रकार राणा अय्यूब के 1.77 करोड़ रुपए जब्त किए थे, जिसके बाद ईडी अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर 3 अभियानों के लिए दिए गए दान का सही उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया। ईडी ने यह कदम उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उठाया था। 

ईडी अधिकारियों का कहना था कि राणा अय्यूब ने कोविड, बाढ़ राहत और प्रवासियों के लिए तीन ऑनलाइन अभियान शुरू किए थे। यह एक तरह की क्राउड फंडिंग थी। उन्हें FCRA की मंजूरी के बिना विदेशी योगदान मिला। हालांकि इनकम टैक्स और ईडी की कार्रवाई के बाद पत्रकार राणा ने विदेशी चंदा वापस कर दिया।


टैग्स  पत्रकार राणा अय्यूब मनी लॉन्ड्रिग राष्ट्र-जिनेवा
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago