होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया डेली लाइव’ ने जितेंद्र कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘इंडिया डेली लाइव’ ने जितेंद्र कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
जितेंद्र कुमार इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह के साथ जुड़े हुए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) ने जितेंद्र कुमार को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (ऐड सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह इंडिया डेली लाइव न्यूज चैनल की टीवी, डिजिटल और अन्य इकाइयों की कमान संभालेंगे।
इस बारे में कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘जितेंद्र कुमार के पास इंडस्ट्री का काफी अनुभव है और उनकी जिम्मेदारियों में ऐडवर्टाइजिंग सेल्स और पार्टनरशिप्स से लेकर इनोवेशन व डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सबस्क्रिप्शन मॉडल तक रेवेन्यू को अधिकतम करने के सभी पहलुओं का नेतृत्व करना शामिल है। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता न्यूज चैनल को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने, रणनीतिक गठबंधनों को बढ़ावा देने और लगातार विकसित हो रहे मीडिया परिदृश्य में रेवेन्यू के अवसरों को अधिकतम करने में सहायक रही है।’
जितेंद्र कुमार इससे पहले करीब डेढ़ साल तक ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में नेशनल सेल्स हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह लंबे समय तक ‘इंडिया टीवी’ में उत्तरी परिक्षेत्र के लिए वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अपनी नियुक्ति के बारे में जितेंद्र कुमार का कहना है, ‘मैं इंडिया डेली लाइव न्यूज चैनल में रेवेन्यू स्ट्रैटेजी का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर काफी रोमांचित हूं। यह एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान है, जो अपनी प्रभावशाली पत्रकारिता और उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। मैं रेवेन्यू के अवसरों को अधिकतम करने और तेजी से विकसित हो रहे मीडिया परिदृश्य में चैनल की निरंतर सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंडिया डेली लाइव न्यूज चैनल की प्रतिभाशाली टीम के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
टैग्स न्यूज चैनल एनडीटीवी चीफ रेवेन्यू ऑफिसर ऐड सेल्स सीआरओ जितेंद्र कुमार इंडिया डेली लाइव