होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘PTI’ के न्यूजरूम में अहम बदलाव, CEO विजय जोशी ने स्टाफ को लिखा ईयर-एंड मैसेज

‘PTI’ के न्यूजरूम में अहम बदलाव, CEO विजय जोशी ने स्टाफ को लिखा ईयर-एंड मैसेज

इस इंटरनल ईमेल में विजय जोशी ने न्यूजरूम के काम को सराहते हुए गिनाईं 2025 की उपलब्धियां और कहा कि नए साल में भी पीटीआई की प्राथमिकताओं पर रहेगा फोकस

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ विजय जोशी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्टाफ को एक इंटरनल मेल लिखा है। अपने इस मेल में विजय जोशी ने वर्ष 2025 के दौरान ‘पीटीआई’ के न्यूज़रूम के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सटीक, संतुलित और विश्वसनीय पत्रकारिता का प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही उन्होंने न्यूजरूम से जुड़े अहम बदलावों की जानकारी भी दी है। इस मेल में उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों से इन बदलावों पर काम किया जा रहा था, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है। इसके तहत पीटीआई की टेक्स्ट और फोटो टीम के नेतृत्व को और मजबूत करने के लिए अमनप्रीत सिंह को बतौर मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है, जो 1 जनवरी, 2026 से एजेंसी से जुड़ेंगे।

अमनप्रीत सिंह इससे पहले ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में डिप्टी एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर कार्यरत थे और अखबार के दैनिक संस्करण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित अमनप्रीत सिंह वकील भी हैं। उनकी रुचि मैक्रो-इकनॉमिक्स, कानून, डेटा आधारित रिपोर्टिंग और लॉन्ग-फॉर्म जर्नलिज्म में है।

मेल के अनुसार, पीटीआई की पत्रकारिता की रीढ़ माने जाने वाले सीनियर एडिटर सुधाकर नायर 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। विजय जोशी ने स्पष्ट किया कि सुधाकर नायर फिलहाल अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे और अमनप्रीत सिंह को संगठन, पीटीआई की कार्यसंस्कृति और संपादकीय प्रक्रियाओं को समझने में सहयोग करेंगे।

सुधाकर नायर ने वर्ष 1979 में नई दिल्ली में ट्रेनी सब-एडिटर के तौर पर ‘पीटीआई’ में करियर की शुरुआत की थी। करीब 47 वर्षों के पत्रकारिता करियर में उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य राजनीति से जुड़ी हजारों अहम खबरों को दिशा दी। उन्होंने 1998 से 2001 के बीच जर्मनी में पीटीआई के संवाददाता के रूप में भी सेवाएं दीं।

इस मेल में विजय जोशी ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा, बिहार चुनाव, लाल किले में ब्लास्ट, करूर और बेंगलुरु की भगदड़, महाकुंभ, अमेरिकी राजनीति में बदलाव जैसे बड़े घटनाक्रमों की सटीक और संवेदनशील कवरेज का भी उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने जीएसटी सुधार, बजट, अमेरिकी टैरिफ, इंडिगो फ्लाइट व्यवधान और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत जैसी खबरों में पीटीआई की भूमिका को भी सराहा है।

मेल के अंत में विजय जोशी ने कहा कि वर्ष 2026 में भी पीटीआई की प्राथमिकताएं वही रहेंगी—स्पष्टता, निरंतरता, एंप्लॉयीज पर फोकस और सटीक, निष्पक्ष व भरोसेमंद पत्रकारिता। उन्होंने सभी एंप्लॉयीज और उनके परिवारों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago