होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी ने मारी बाजी
IMPACT की 50 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी ने मारी बाजी
पांच अगस्त की शाम पांच बजे से वर्चुअल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट से पर्दा उठाया गया। अनुप्रिया आचार्य, फे डिसूजा, शीरीन भान, स्वाति भट्टाचार्य आदि ने इस लिस्ट में बनाई अपनी जगह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की जानी-मानी वीकली मैगजीन ‘इम्पैक्ट’ (IMPACT) द्वारा मीडिया, एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग में इस साल अपनी खास पहचान बनाने वाली 50 महिलाओं की लिस्ट (IMPACT’s 50 Most Influential Women, 2020) से पांच अगस्त को पर्दा उठ गया। पांच अगस्त की शाम पांच बजे से वर्चुअल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट से पर्दा उठाया गया।
इस साल इस लिस्ट में ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने पहला स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर ‘&TV’ रहा। इस साल इस लिस्ट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा। इतने वर्षों में पहली बार 19 नई प्रविष्टियों (entrants) को जगह मिली। इस साल भी इस लिस्ट में पिछले साल की तरह मीडिया कंपनियों से जुड़ी 14 महिलाओं को जगह मिली। 23 महिलाएं विभिन्न एजेंसियों जैसे-क्रिएटिव, पीआर, डिजिटल, डिजाइन और रिसर्च से जुड़ी हैं। बाकी 20 अन्य महिलाएं मार्केटिंग पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं, जबकि पिछले साल मार्केटिंग से 13 महिलाएं इस लिस्ट में शामिल थीं। इस लिस्ट में शामिल 57 महिलाओं (संयुक्त विजेता भी शामिल) के साथ जूरी ने पांच महिलाओं को ‘स्पेशल मेंशन’ (Special Mention) के लिए चुना।
इस लिस्ट को तैयार करने के लिए एक जूरी का गठन किया गया था। मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) के चेयरमैन और एमडी सैम बलसारा के नेतृत्व में गठित जूरी के सदस्यों में विभिन्न इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों को शामिल किया गया, जिनमें ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (Zee Entertainment Enterprises Ltd) के चीफ पीपुल ऑफिसर अनिमेश कुमार, ‘विक्तान ग्रुप’ (Vikatan Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. श्रीनिवासन, डेलना अवारी एंड कंसल्टेंट्स (Delna Avari & Consultants) की फाउंडर डेलना अवारी, ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के अंग्रेजी मनोरंजन समूह (English Entertainment cluster) के प्रमुख फरजाद पालिया, ‘क्वोरा’ (Quora) के जनरल मैनेजर गुरमीत सिंह, ‘मैक्केन वर्ल्डग्रुप इंडिया’ (Mccann Worldgroup India) के एमडी व वाइस चेयरमैन पार्थ सिन्हा, अरुमुगम एंड कंसल्टेंट्स की फाउंडर पुनीता अरुमुगम, ‘हवास ग्रुप इंडिया’ (Havas Group India) के सीईओ राणा बरुआ, ‘वायकॉम18’ की रीजनल एंटरटेनमेंट क्लस्टर के हेड रवीश कुमार, ‘एसके एंड एसोसिएट्स’ (SK & Associates) की फाउंडर व सीईओ शालिनी कामत, ‘जी5 इंडिया’ (Zee5 India) के सीईओ तरुण कात्याल और जुलाई तक ‘हेड्रिक एंड स्ट्रगल’ (Heidrick & Struggles) कंपनी के प्रमुख (ग्लोबल कंज्यूमर मार्केट्स) विक्रम छाछी शामिल रहे।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का नौवां एडिशन था। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), ‘पारले एग्रो’ (Parle Agro) की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर नादिया चौहान (2018), ‘मिस मालिनी एंटरटेनमेंट’ (MissMalini Entertainment) की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर मालिनी अग्रवाल (2017), ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर एकता कपूर (2016), ‘फेसबुक इंडिया’ (Facebook India) की तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी (2015), मार्केटिंग कंसल्टेंट और बिजनेस ऑथर रामा बीजापुरकर (2014), ‘एचटी मीडिया ग्रुप’ (HT Media Group) की चेयरपर्सन और एडिटोरियल डायरेक्टर शोभना भरतिया (2013) और ‘ब्रिटेनिया’ (Britannia) की तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।
विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स कली पुरी एक्सचेंज4मीडिया 50 प्रभावशाली महिलाएं इंपैक्ट