होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / E4m ने की ‘इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स’ की घोषणा, देखें विजेताओं की लिस्ट
e4m ने की ‘इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स’ की घोषणा, देखें विजेताओं की लिस्ट
यह कार्यक्रम मुंबई के ताज सांताक्रूज में आयोजित किया गया। इस दौरान मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के एक्सपर्ट्स, मार्केटर्स और इंडस्ट्री लीडर्स उपस्थित रहे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने बुधवार को ‘इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स’ (Impact Digital Influencer Awards) की घोषणा की, जो प्रभावित करने वाले कंटेंट प्रदान करने के लिए ब्रैंड्स, एजेंसियों और व्यक्तियों को सम्मानित करता है। यह इस अवॉर्ड का तीसरा संस्करण था।
यह कार्यक्रम मुंबई के ताज सांताक्रूज में आयोजित किया गया। इस दौरान मार्केटिंग व ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के एक्सपर्ट्स, मार्केटर्स और इंडस्ट्री लीडर्स उपस्थित रहे।
एक्सिलेंस कैटेगरी (Excellence Category) में यह अवॉर्ड 'माइंडशेयर', 'हिंदुस्तान यूनिलीवर' (HUL), 'व्हाइट रिवर्स मीडिया' (White Rivers Media) और 'मॉन्क एंटरटेनमेंट' (Monk Entertainment) को मिला। जहां माइंडशेयर को 'एजेंसी ऑफ द ईयर' (Agency of the Year) के खिताब से सम्मानित किया गया, वहीं एचयूएल को 'ब्रैंड ऑफ द ईयर' (Brand of the Year) का अवॉर्ड मिला।
'व्हाइट रिवर्स मीडिया' ने 'इंडिपेंडेंट एजेंसी ऑफ द ईयर' (Independent Agency of the Year’) का सम्मान हासिल किया, तो वहीं 'मॉन्क एंटरटेनमें'ट को 'इन्फ्लुएंसर एजेंसी ऑफ द ईयर' (Influencer Agency of the Year) कैटेगरी से नामित किया गया।
वहीं, 'इन्फ्लुएंसर ऑफ द ईयर' (Influencer of The Year) का खिताब यशराज मुखाटे को दिया गया।
'इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स' कार्यक्रम के दौरान अपना टैलेंट, क्रिएटिव माइंड और असाधारण कंटेंट देने वाले लोगों को सम्मानित करने का जश्न मनाया गया। कुल 79 गोल्ड मेडल्स, 60 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल्स ब्रैंड्स और प्रभावशाली लोगों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए दिए गए। अन्य जो ब्रैंड्स और एजेंसियां विनर रहीं हैं, उनमें 'पॉलिसी बाजार', 'मिंत्रा', 'मेकमायट्रिप', 'कोटक महिंद्रा बैंक', 'विप्रो कंज्यूमर केयर', 'Divo TV', 'DOT मीडिया', 'टॉनिक वर्ल्ड वाइड', 'FCB Kinnect' और 'Goat- GroupM' शामिल थे।
इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड की बात करें तो, 'बेस्ट ब्यूटी इन्फ्लुएंसर' (Best Beauty Influence) का खिताब हानिया मंजर और यशी टैंक को दिया गया। 'बेस्ट बॉडी पॉजिटिविटी इन्फ्लुएंसर' (Best Body Positivity Influencer) का खिताब प्रबलीन कौर भोमराह को दिया गया, तो वहीं 'बेस्ट सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर' (Best Celebrity Influencer) का खिताब निहारिका एनएम को दिया गया, 'बेस्ट चाइल्ड इन्फ्लुएंसर' (Best Child Influencer) का अवॉर्ड कियारा नौटियाल को मिला। 'बेस्ट कॉमिक इन्फ्लुएंसर' (Best Comic Influencer) फंचो और युवराज दुआ को दिया गया, टीम नाच और धार्मिक समानी ने 'बेस्ट डांस इन्फ्लुएंसर' (Best Dance Influencer) का खिताब जीता।
'इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2023' के जूरी की अध्यक्षता 'सिप्ला हेल्थ लिमिटेड' (Cipla Health Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शिवम पुरी ने की। अन्य जूरी सदस्यों में इंडस्ट्री के सीनियर लीडर्स शामिल थे।
विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स