होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IDBI Bank ने Zee-Sony मर्जर को मंजूरी देने वाले फैसले को दी चुनौती
IDBI Bank ने Zee-Sony मर्जर को मंजूरी देने वाले फैसले को दी चुनौती
जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के मर्जर डील को हरी झंडी दिखाने के NCLT के फैसले को लगभग एक महीने बाद, IDBI बैंक ने NCLAT में चुनौती दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के मर्जर डील को हरी झंडी दिखाने के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के फैसले को लगभग एक महीने बाद, IDBI बैंक ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में चुनौती दी है।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के ऋणदाताओं या लेनदारों में से एक IDBI बैंक, जिसकी आपत्ति को NCLT ने 10 अगस्त को खारिज कर दिया था, ने राष्ट्रीय राजधानी में NCLAT के समक्ष अपील की है।
IDBI बैंक लिमिटेड ने NCLAT की दिल्ली इकाई में कंपनी के खिलाफ ने अपील दायर की है।' नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल ने 10 अगस्त को जारी अपने आदेश में जी (Zee) और कल्वर मैक्स (Culver Max) के 10 अरब डॉलर के मर्जर को मंजूरी दी थी।
बता दें कि NCLT ने इस सिलसिले में आईडीबीआई ट्रस्टीशिप (IDBI Trusteeship), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank), एक्सिस फाइनेंस (Axis Finance), जेसी फ्लावर्स एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (JC Flowers Asset Reconstruction Company) और आइमैक्स कॉरपोरेशन (Imax Corp) जैसे लेंडर्स की आपत्तियों को खारिज करते हुए यह आदेश दिया था।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने 5 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि IDBI बैंक लिमिटेड की ओर से नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) की दिल्ली बेंच के समक्ष कंपनी के खिलाफ एक अपील दायर की गई है, जिसमें NCLT की मुंबई बेंच द्वारा व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी देने वाले 10 अगस्त, 2023 के आदेश को चुनौती दी गई है।
NCLT ने दो साल की उतार-चढ़ाव भरी यात्रा के बाद ZEE और Sony के विलय को मंजूरी दी थी।
टैग्स एनसीएलटी जी-सोनी मर्जर आईडीबीआई बैंक