होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सरकार की इस टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर ने जतायी आपत्ति

प्रसार भारती के पूर्व CEO जवाहर सरकार की इस टिप्पणी पर अनुराग ठाकुर ने जतायी आपत्ति

सूचना-प्रसारण मंत्री ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार की सार्वजनिक प्रसारक की अपने कार्यों के निर्वहन में ‘विफलता’ संबंधी टिप्पणी पर गुरुवार को कड़ी आपत्ति जताई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार की सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती की अपने कार्यों के निर्वहन में ‘विफलता’ संबंधी टिप्पणी पर गुरुवार को कड़ी आपत्ति जताई।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने राज्यसभा में कहा, ‘माननीय सदस्य प्रसार भारती के सीईओ रहे हैं। यह टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता है कि सार्वजनिक प्रसारक विफल हो गया है।’

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य जवाहर सरकार ने टीवी चैनलों के लिए हर दिन कम से कम 30 मिनट के लिए अपनी प्रोग्रामिंग के हिस्से के रूप में सार्वजनिक सेवा से जुड़े कंटेंट के प्रसारण को अनिवार्य बनाने के सरकार के कदम पर सवाल उठाया था।

सरकार ने पूछा था कि जन सेवा कार्यक्रमों का प्रसारण भारत के सभी टीवी चैनलों के लिए अनिवार्य करने का क्या कारण हैं। क्या यह सार्वजनिक सेवा से जुड़े कंटेंट का प्रसारण प्रसार भारती का आदेश था। क्या प्रसार भारती विफल हो गई है?

ठाकुर ने कहा कि स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के बजाय सरकार ने टेलीविजन चैनलों को अपने कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित किए हैं, ताकि टीवी चैनल्स अपनी खबर को जन-जन तक पहुंचा सकें। इसके बदले में सरकार ने टेलीविजन चैनलों को 30 मिनट के लिए जनहित और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रसारित करने के लिए कहा है। कई टेलीविजन चैनल पहले से ही इस तरह के कार्यक्रम चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइंस जो भारत सरकार ने बनायी है अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए, पहले दो अलग-अलग गाइडलाइंस थीं, लेकिन अब इसे एक कर दिया गया है। टेलीविजन चैनलों के लिए नए अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग की गाइडलाइंस बिजनेस करने में आसानी (Ease of Doing Business) और अनुपालन में आसानी (Ease of compliance) पर केंद्रित हैं। पहले किसी भी कार्यक्रमों के लाइव टेलिकास्ट को करने के लिए सरकार से अनुमित लेनी पड़ती थी, जिसे अब सरकार ने खत्म कर दिया है। अब केवल ऑनलाइन पोर्टल पर प्री-रजिस्ट्रेशन (पूर्व-पंजीकृत) ही कराना है, यानी केवल जानकारी ही देनी है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए भी एक नई गाइडलाइंस को लाया गया है।

उन्होंने कहा कि अपलिंकिंग की अनुमति पहले एक साल के लिए नवीनीकृत की जाती थी और संशोधित दिशानिर्देशों में उस समय सीमा को बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है।  

जवाहर सरकार ने पूछा कि क्या ये जन सेवा कार्यक्रम नए कार्यक्रम होने चाहिए या 8 थीम की विषय वस्तु वाले पहले से चल रहे अथवा अन्य कार्यक्रमों को 30 मिनट की अवधि में समयोजित किया जा सकेगा और क्या रामायण व महाभारत जैसे कार्यक्रम इन गाइडलाइंस के अनुसार उपर्युक्त होंगे।

इसका जवाब देते हुए सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि इन गाइडलाइंस के तहत किसी चैनल को अपलिंक करने और भारत में इसकी डाउनलिंकिंग के लिए अनुमति प्राप्त कंपनी/एएलपी राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक प्रासंगिकता के विषयों पर एक दिन में 30 मिनट की न्यूनतम अवधि के लिए लोक सेवा प्रसारण कर सकती है, जिसमें शिक्षा और साक्षरता का प्रसार, कृषि और ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं का कल्याण, समाज के कमजोर वर्गों का कल्याण, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता शामिल हैं।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने कहा कि यह सूची व्यापक नहीं है और अन्य विषय जो राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक प्रासंगिकता के हैं, वे भी लोक सेवा प्रसारण के दायित्व के तहत माने जाने के पात्र हो सकते हैं।

   


टैग्स प्रसार भारती जवाहर सरकार अनुराग ठाकुर
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago