होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / VRS लेकर मीडिया से जुड़े IAS अधिकारी पवन अरोड़ा, इस चैनल के बने CEO व एडिटर
VRS लेकर मीडिया से जुड़े IAS अधिकारी पवन अरोड़ा, इस चैनल के बने CEO व एडिटर
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त रहे पवन अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त रहे पवन अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। वह अब अपनी नई पारी मीडिया से शुरू करने जा रहे हैं। इस कड़ी में वह अपने सफर का आगाज 'फर्स्ट इंडिया न्यूज' चैनल से कर रहे हैं। बता दें कि उन्हें चैनल का CEO व एडिटर नियुक्त किया गया है। वह शुक्रवार 18 अगस्त शाम 6.30 बजे से अपनी पारी शुरू करेंगे।
पवन, इसके साथ ही 'फर्स्ट इंडिया' अखबार के भी सीईओ व एडिटर होंगे। वहीं, चैनल के CMD व एडिटर-इन-चीफ जगदीश चंद्र बने रहेंगे।
टैग्स चैनल फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़ पवन अरोड़ा आईएएस अधिकारी