होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की इस कमेटी में चेयरमैन बने रोहित जैन

‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की इस कमेटी में चेयरमैन बने रोहित जैन

इस पद पर उनकी नियुक्ति दो साल (2022 से 2024) के लिए की गई है। वह ‘ZEE5 Global’ (जी5 ग्लोबल) के हेड अमित गोयनका की जगह यह पदभार संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (IAMAI) ने ‘लॉयन्सगेट’ (Lionsgate) के एमडी (Emerging Markets Asia) रोहित जैन को अपनी ‘डिजिटल एंटरटेनमेंट कमेटी’ (Digital Entertainment Committee) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति दो साल (2022 से 2024) के लिए की गई है। वह ‘ZEE5 Global’ (जी5 ग्लोबल) के हेड अमित गोयनका की जगह यह पदभार संभालेंगे।

इसके साथ ही ‘आईवीएम पॉडकास्ट्स’ (IVM Podcasts) के हेड अमित दोसी को इस कमेटी में को-चेयर के रूप में नियुक्त किया गया है। चेयरमैन के रूप में जैन डिजिटल एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों जैसे-ओटीटी प्लेयर्स, रेगुलेटरी बॉडीज और अन्य इंडस्ट्री एसोसिएशंस के साथ काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस बारे में जैन का कहना है, ‘भारतीय मीडिया सेक्टर ने पिछले एक दशक में अपनी अपार क्षमता दिखाई है। अब ओटीटी इंडस्ट्री पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है। भारत में दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी मार्केट्स में से एक बनने की गुंजाइश है। ऐसा लग रहा है कि वर्ष 2023 में 125 मिलियन ओटीटी सबस्क्राइबर्स होंगे और यह तो अभी शुरुआत है। भारत आज ओटीटी के लिए इनोवेशन हब है, चाहे वह टेक्नोलॉजी हो, मूल्य निर्धारण हो अथवा प्रयोगधर्मी कंटेंट हो। इस सेक्टर में अगले कुछ वर्षों में भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर को 2.5 ट्रिलियन डॉलर्स तक ले जाने की क्षमता है। इस बिजनेस में इससे अधिक रोमांचक समय नहीं हो सकता है और मैं एक डिजिटल एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक छोटी सी भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं।’


टैग्स अमित गोयनका इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रोहित जैन डिजिटल एंटरटेनमेंट कमेटी अमित दोशी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

18 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

18 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago