होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT मीडिया के बोर्ड ने मनहर कपूर को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की दी मंजूरी
HT मीडिया के बोर्ड ने मनहर कपूर को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त करने की दी मंजूरी
HT मीडिया लिमिटेड की मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिवक्ता और कंपनी सचिव मनहर कपूर को 20 मई 2025 से कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किए जाने की मंजूरी मिल गई है।
Vikas Saxena 9 months ago
HT मीडिया लिमिटेड की मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में वरिष्ठ कॉर्पोरेट अधिवक्ता और कंपनी सचिव मनहर कपूर को 20 मई 2025 से कंपनी का पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) नियुक्त किए जाने की मंजूरी मिल गई है। यह फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर लिया गया। मनहर कपूर को तीन साल के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।
मनहर कपूर 1 जून 2022 से HT मीडिया समूह में ग्रुप जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के रूप में जुड़े हुए हैं। इस भूमिका में वे समूह के कानूनी, सेक्रेटेरियल और अनुपालन कार्यों की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। उनके योगदान और अनुभव को देखते हुए अब उन्हें कंपनी के रणनीतिक प्रबंधन में और बड़ी भूमिका दी गई है।
HT मीडिया से पहले कपूर रॉयल एनफील्ड/आइशर मोटर्स में जनरल काउंसल और कंपनी सचिव के रूप में कार्यरत थे, जहां वे समूह की कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट, विवाद निपटान, आईपीआर और अंतरराष्ट्रीय इकाइयों में अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभालते थे।
लगभग 24 वर्षों के प्रोफेनल अनुभव रखने वाले मनहर कपूर ने कई प्रमुख कंपनियों के साथ काम किया है और देश-विदेश में डेब्ट-इक्विटी लेन-देन, अधिग्रहण (M&A) और नए व्यवसायों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। वे कानून में स्नातक हैं और उन्होंने फाइनेंस व स्ट्रैटेजी में एमबीए भी किया है।
HT मीडिया बोर्ड की इस नियुक्ति को कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति और कॉर्पोरेट नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
टैग्स