होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संसदीय समिति ने MIB व MeIT को एक निकाय के तहत लाने का दिया सुझाव
संसदीय समिति ने MIB व MeIT को एक निकाय के तहत लाने का दिया सुझाव
संसद की संचार व सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeIT) को एक ही निकाय के तहत लाया जाए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
संसद की संचार व सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeIT) को एक ही निकाय के तहत लाया जाए। इसका उद्देश्य संचार और मीडिया तकनीक से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से समन्वित और प्रबंधित करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव से दोनों मंत्रालयों के बीच समन्वय बढ़ेगा और नीतियों को अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिफारिश समिति की अनुदान मांगों से संबंधित रिपोर्ट का हिस्सा थी, जिसे पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत किया गया।
समिति ने फिल्मों और ऑडियो-विजुअल कंटेंट में शराब और मादक पदार्थों के सेवन को महिमामंडित करने और हिंसा को बढ़ावा देने वाले तत्वों को लेकर कड़े नियम लागू करने की भी सिफारिश की है। इन सिफारिशों के माध्यम से संसदीय समिति ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय को आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश की है।
समिति के अनुसार, मौजूदा दिशानिर्देशों को और अधिक मजबूत करने और उनके कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक नीतिगत ढांचे की आवश्यकता है।
टैग्स