होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विदेश मंत्री पर फूटा पत्रकार का गुस्सा, यूं सुनाई खरी-खरी

विदेश मंत्री पर फूटा पत्रकार का गुस्सा, यूं सुनाई खरी-खरी

मीडिया की आजादी को लेकर लंदन में आयोजित किया गया था संवाददाता सम्मेलन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तान में मीडिया पर लगाई गईं पाबंदियों को लेकर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को उस समय काफी अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब लंदन में एक प्रेस कान्फ्रेंस में कनाडाई पत्रकार इजरा लेवेंट ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। कनाडा की घोर दक्षिणपंथी राजनीतिक वेबसाइट रेबेल मीडिया के पत्रकार इजरा लेवेंट ने यह आरोप भी लगाया कि पाकिस्तान सरकार की शिकायतों के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना उस समय हुई, जब कुरैशी वहां 'मीडिया की आजादी की रक्षा करो' पर एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

पत्रकार के आरोपों का जवाब देते हुए कुरैशी ने कहा, ' अगर आप चाहते हैं कि आपकी भावनाओं की कद्र हो तो पहले अपनी भाषा को सही करें। बातचीत का यह उचित तरीका नहीं है?' उन्होंने कहा, 'आप जिसे आजादी कहते हैं, वह आपके दोहरे मापदंड हैं। कई बार आप लोग कुछ खास एजेंडा चला रहे होते हैं।' उन्होंने पाकिस्तान में तीन टीवी चैनलों को बंद करने, पत्रकारों की गिरफ्तारी और सेंसरशिप के गहराते संकट पर कहा कि पत्रकारों का मुंह बंद करने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों के ट्रांसमिशन रद करने के मामले में चैनलों के नियामक संस्था के जो मतभेद थे, उन्हें सुलझा लिया गया है और कार्यक्रमों का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इंटरव्यू को प्रसारित करने पर तीन निजी टीवी चैनलों का ट्रांसमिशन रद्द कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और जरदारी को मीडिया में दी जा रही कवरेज को रोकने का फैसला किया है।

पाकिस्तानी टीवी पत्रकार मुनिजा जहांगीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का विडियो शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान विदेश मंत्री मीडिया की आजादी इजरा लेवेंट
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

13 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago