होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सांसद ने सूचना-प्रसारण मंत्री से किया आग्रह, दूरदर्शन के हिसार केंद्र को न करें शिफ्ट

सांसद ने सूचना-प्रसारण मंत्री से किया आग्रह, दूरदर्शन के हिसार केंद्र को न करें शिफ्ट

हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और दूरदर्शन केंद्र को हिसार से चंडीगढ़ स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ शिफ्ट करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन पिछले कई  दिनों से जारी है। ऐसे में हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और दूरदर्शन केंद्र को हिसार से चंडीगढ़ स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया है।  

उन्होंने मंत्री से मुलाकात करके दूरदर्शन केंद्र की हिसार क्षेत्र में जरूरतों बारे बताया। सांसद ने कहा कि हिसार में डीडी हरियाणा में एकमात्र सरकारी स्वामित्व वाला टेलीविजन उत्पादन केंद्र भी है। हिसार दूरदर्शन केंद्र से प्रतिदिन राज्य की कला-संस्कृति, मनोरंजन, सूचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा ग्रामीण विकास इत्यादि के कार्यक्रमों को पारदर्शिता के साथ प्रसारित किया जाता है।

सांसद ने कहा कि हिसार दूरदर्शन केंद्र के बंद होने से न केवल एंकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी और वीडियो एडिटर जैसे अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना है, बल्कि हिसार और उसके आसपास के लोक कलाकारों के आर्थिक और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि दूरदर्शन केंद्र के स्थानांतरण संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार कर दूरदर्शन केंद्र को हिसार से ही प्रसारित करने की योजना बनाई जाए ताकि हरियाणा की कला व संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।

बता दें कि हरियाणा का यह एकमात्र दूरदर्शन केंद्र 15 जनवरी को बंद कर दिया गया था, जिसे अब चंडीगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। 14 जनवरी शाम को 3 से शाम 7 बजे इसके अंतिम बुलेटिन प्रसारित किए गए थे।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 दिसंबर 2022 को अंतिम बार हिसार केंद्र पर विजिट करने पहुंचे थे, जिसके बाद इसके बंद करने के आदेश जारी किए गए।

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन 1 नवंबर 2002 में भाजपा सरकार के समय केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था और यह दूरदर्शन केंद्र पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था।


टैग्स दूरदर्शन सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर दूरदर्शन केंद्र हिसार हिसार हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

6 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

14 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago