होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT Media से जुड़े मितेश देसाई, अपने तीसरे कार्यकाल में निभाएंगे ये जिम्मेदारी
HT Media से जुड़े मितेश देसाई, अपने तीसरे कार्यकाल में निभाएंगे ये जिम्मेदारी
एचटी मीडिया में शामिल होने से पहले, देसाई ने फेसबुक के साथ चार वर्षों से भी ज्यादा समय तक पार्टनर सॉल्यूशंस इंडिया के हेड के तौर पर काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप (Hindustan Times Media Group) ने मितेश देसाई को अपने सेल्स एक्सिलेंस एंड एजेंसी पार्टनरशिप (Sales Excellence & Agency Partnership) के हेड के तौर पर नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने लिंक्डइन (Linkedin) प्रोफाइल पर शेयर की है।
एचटी मीडिया में शामिल होने से पहले, देसाई ने फेसबुक के साथ चार वर्षों से भी ज्यादा समय तक पार्टनर सॉल्यूशंस इंडिया के हेड के तौर पर काम कर चुके हैं।
एचटी मीडिया के साथ देसाई का यह तीसरा कार्यकाल है। कंपनी के साथ अपने पिछले कार्यकाल में ब्रैंड सॉल्यूशंस के नेशनल हेड के तौर पर अगस्त 2014 से दिसंबर 2016 तक और मीडिया मार्केटिंग के एवीपी के तौर पर साल 2008 से 2011 तक काम किया था।
देसाई ने ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) के साथ सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (वीपी) के तौर पर भी काम किया है और यहां उन पर ट्रेड मार्केटिंग और एनालिटिक्स की जिम्मेदारी थी। इससे पहले, वे ‘विप्रो’ (Wipro), ‘ग्रुपएम’ (GroupM), ‘ह्यूजेस सॉफ्टवेयर’ (Hughes Software) और ‘एचटीए फुलक्रम’ (HTA Fulcrum) जैसी कंपनियों को अपना योगदान दे चुके हैं।
टैग्स प्रिंट रेडियो डिजिटल एचटी मीडिया मीडिया इंडस्ट्री टेलीविजन समाचार मितेश देसाई सेल्स एक्सिलेंस एंड एजेंसी पार्टनरशिप