होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / GroupM में हिमांशु शेखर को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी
GroupM में हिमांशु शेखर को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी
वह कंपनी में इंडोनेशिया मार्केट के सीईओ के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जानी-मानी मीडिया एडवर्टाइजिंग कंपनी ‘ग्रुपएम’ (GroupM) ने हिमांशु शेखर को वियतनाम के मार्केट की अतिरिक्त कमान सौंपी है। वह कंपनी में इंडोनेशिया मार्केट के सीईओ के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। उन्हें वियतनाम मार्केट में नील हार्डविक (Neil Hardwick) की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि हिमांशु शेखर लंबे समय से ग्रुपएम के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें वर्ष 2018 में प्रमोट कर ग्रुपएम इंडोनेशिया में सीईओ बनाया गया था।
शेखर मार्च 2010 से इंडोनेशिया में हैं, जब वे ‘माइंडशेयर’ (Mindshare) के बिजनेस में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे। दिसंबर 2011 में उन्हें माइंडशेयर, इंडोनेशिया के सीईओ के पद पर प्रमोट कर दिया गया था।
टैग्स सीईओ ग्रुपएम हिमांशु शेखर