होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या 'बालाजी टेलिफिल्म्स' से अलग हो गए हैं जुल्फिकार खान?

क्या 'बालाजी टेलिफिल्म्स' से अलग हो गए हैं जुल्फिकार खान?

खान ने इस टीवी प्रॉडक्शन कंपनी को पिछले साल जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टीवी प्रॉडक्शन कंपनी ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार, ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ में ग्रुप ‘चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर’ (सीओओ) के तौर पर कार्यरत जुल्फिकार खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से बातचीत में जुल्फिकार ने इस तरह की खबर से इनकार किया है। वहीं, खान के करीब सूत्रों का कहना है कि 15 जून इस कंपनी के साथ जुल्फिकार खान का आखिरी कार्यदिवस होगा। खान ने इस टीवी प्रॉडक्शन कंपनी को पिछले साल जॉइन किया था और वह कंपनी के प्रॉफिट-लॉस से जुड़े ऑपरेशंस, कंटेंट, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जिम्मेदार थे।

जुल्फिकार खान को ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ में जॉइन करने से पहले जुल्फिकार खान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘हूक’ (Hooq) में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यह मई 2020 में बंद हो गया था।

‘Hooq’ से पहले वह ‘इरोज नाउ’ (Eros Now) में बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे, वहीं इससे पहले उन्होंने ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के साथ करीब 16 साल लंबी पारी खेली है। जिस समय उन्होंने ‘स्टार’ को अलविदा कहा, उस समय वह वहां पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ad sales) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।


टैग्स इस्तीफा बालाजी टेलिफिल्म्स जुल्फिकार खान ग्रुप सीओओ
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago