होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घर के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पत्रकार की हत्या
घर के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पत्रकार की हत्या
देश-दुनिया में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तरह का नया मामला अफगानिस्तान से सामने आया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
नेकजाद गजनी पत्रकार संघ के प्रमुख थे। वह वर्ष 2007 से ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से जुड़े थे। इससे पहले वह ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल के साथ भी काम कर चुके थे। ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ ने अफगानिस्तान में पत्रकारों की हत्या और उन पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की है। वहीं तालिबान ने हमले में अपना हाथ न होने का दावा किया है और इसे एक कायरतापूर्ण हमला बताया है।
बता दें कि पिछले दो महीने में अफगानिस्तान में पत्रकारों की हत्या का यह चौथा मामला है। यहां पिछले महीने अलग-अलग बम विस्फोटों में दो अफगानी पत्रकारों की मौत हो गई थी। इसके अलावा पिछले दिनों ही अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला टीवी एंकर मलाला मैवंद (Malala Maiwand) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने ‘Enikass TV’ में कार्यरत मलाला की कार पर उस समय हमला किया था, जब वह अपने घर से बाहर कहीं निकल रही थीं। हमले में मलाला की कार के चालक की भी मौत हो गई थी।
दुनियाभर की मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) ने अफगानिस्तान को पत्रकारों के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में शामिल किया है।
टैग्स पत्रकार की हत्या अफगानिस्तान रहमतुल्ला नेकजाद