होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMPACT Person Of The Year अवॉर्ड समारोह की तारीख तय, ये होंगे मुख्य अतिथि
IMPACT Person of the Year अवॉर्ड समारोह की तारीख तय, ये होंगे मुख्य अतिथि
इस बार बहुप्रतीक्षित ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ (IMPACT Person of the Year award) के विजेता के नाम से 14 अप्रैल को पर्दा उठ जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिए जाने वाले ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड का सिलसिला साल दर साल जारी है। इस बार बहुप्रतीक्षित ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ (IMPACT Person of the Year award) के विजेता के नाम से 14 अप्रैल को पर्दा उठ जाएगा। यह ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ का 17वां एडिशन है।
मुंबई के ‘फोर सीजन्स’ होटल में 14 अप्रैल गुरुवार की शाम करीब छह बजे से आयोजित होने वाले एक समारोह में यह अवॉर्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि होंगे।
इस साल इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वालों में ‘मामाअर्थ’ (Mamaearth) के को-फाउंडर्स गजल अलघ और वरुण अलघ; एचयूएल (HUL) के सीईओ और एमडी संजीव मेहता; एको (Acko) के फाउंडर व सीईओ वरुण दुआ; शेयरचैट (ShareChat) के को-फाउंडर्स अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप सिंह, फरीद अहसन; मीशो (Meesho) की फाउंडर व सीईओ विदित आत्रे, ड्रीम11 (Dream11) के को-फाउंडर्स हर्ष जैन और भावित शेठ शामिल हैं।
टैग्स इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर भगत सिंह कोश्यारी इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021