होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, कोरोना काल में मारे गए कितने पत्रकारों को मिली सहायता राशि

जानें, कोरोना काल में मारे गए कितने पत्रकारों को मिली सहायता राशि

कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने भारत समेत कई देशों की चिंताए बढ़ा दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने भारत समेत कई देशों की चिंताए बढ़ा दी है। वहीं, पहली और दूसरी लहर के बीच कोरोना के खिलाफ जंग में तमाम पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग की और तमाम अपडेट्स लोगों तक पहुंचा रहे। ऐसे में देश में कई स्थानों पर पत्रकार कोरोना संक्रमित मिले हैं और कई पत्रकार तो कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। ऐसे में कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण  मारे गए पत्रकारों के परिजनों को सरकार की ओर आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की गयी।

हाल ही में लोकसभा में पूछे गए सवालों के जवाब के में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 से मारे गए 123 ऐसे पत्रकार रहे, जिनके निधन के बाद उनके परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गयी है। यह सहायता राशि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) को प्राप्त और पत्रकार कल्याण योजना के तहत निर्धारित मानदंडो को पूरा करने वाले आवेदनों के आधार पर दी गयी है।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया कि कोविड-19 से मरने वाले 123 पत्रकारों के परिवारों को प्रत्येक को 5 लाख की दर से वित्तीय सहायता के लिए वित्त वर्ष 2021-2022 के दौरान 6.06 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले तीन वर्षों में योजना में निधि आवंटन बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019-20 में योजना के तहत 1.5 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई थी। वहीं, 2020-21 में यह राशि 2.6 करोड़ रुपए थी, जबकि 2021-22 में यह लगभग तीन गुना बढ़कर 6.06 करोड़ रुपए हो गई है।

एक अन्य प्रश्न पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह योजना पत्रकारों को रोजगार संबंधी सहायता प्रदान नहीं करती है।

कोरोनोवायरस संक्रमण से मरने वाले 123 पत्रकारों में से 28 उत्तर प्रदेश के, 12 महाराष्ट्र के और 11-11 दिल्ली और राजस्थान के थे। बाकी अन्य राज्यों से थे, जिनका ब्यौरा निम्न है-

 

 


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय पत्रकार कल्याण योजना अनुराग ठाकुर 123 पत्रकार
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

42 minutes ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

54 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

4 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

15 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

54 minutes ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

2 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

42 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago